Google Analytics Meta Pixel 16 साल की ताहिरा को देखते ही दिल दे बैठे थे आयुष्मान, शादी के वक्त अकाउंट में थे केवल 10 हजार रुपए लेकिन शादी के बाद बदल गई किस्मत - Ekhabri.com

16 साल की ताहिरा को देखते ही दिल दे बैठे थे आयुष्मान, शादी के वक्त अकाउंट में थे केवल 10 हजार रुपए लेकिन शादी के बाद बदल गई किस्मत

मुंबई। ताहिरा कश्यप 37 साल की हो गई हैं। आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा पेशे से ऑथर और डायरेक्टर हैं। आयुष्मान के साथ उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। आयुष्मान से उनकी मुलाकात तब हुई थी जब वह 16 साल की थीं। दोनों के परिवार भी एक-दूसरे को जानते थे। करीब 12 साल की पहचान को दोनों ने 2011 में शादी में बदला। आयुष्मान के लिए ताहिरा काफी लकी साबित हुईं। शादी के बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में विक्की डोनर से सफल शुरुआत की। इस कपल के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान ने ताहिरा के साथ अपनी दिलचस्प प्रेम कहानी खुद बयां की थी। आयुष्मान ने यह कबूला था कि जब उनकी शादी ताहिरा से हुई, तब वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उस वक्त उनके अकाउंट में केवल दस हजार रुपए थे। इसके अलावा उन्होंने कहा था, जानता तो उन्हें पहले से था, पर सोलह साल की उम्र में उनके लिए दिल धड़का। तब हम दोनों एक ही स्कूल में 11वीं व 12वीं में थे। कोचिंग क्लास भी साथ-साथ ही जाया करते थे। मेरे पिताजी जो एस्ट्रोलॉजर हैं, उनकी ताहिरा के पापा राजन कश्यप जी से अच्छी खासी जान-पहचान थी। एक दिन ताहिरा की फैमिली हमारे यहां डिनर पर आई, तो उसके बाद ताहिरा और मेरा रिश्ता कुछ खास-सा हो गया। स्कूल टाइम की हमारी यह लव स्टोरी आगे कॉलेज और थिएटर के दिनों में परवान चढ़ी। चंडीगढ में हम दोनों ने साथ में थिएटर किया। चंडीगढ़ में ही मंच तंत्र नाम का एक थिएटर गु्रप भी साथ में बनाया। हम दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर एक दिन शादी के लिए प्रपोज कर दिया। हम चूंकि फैमिली फ्रेंड्स थे, इसलिए शादी में परिजनों की परमिशन के लेवल पर कुछ मुश्किल नहीं आई। यह सब आसान था, क्योंकि हम दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। यह भी एक सीक्रेट है कि मेरी स्वीट सी वाइफ ताहिरा का दिल मैंने चॉकलेट्स खिला-खिलाकर जीत लिया था। उसे ब्राउनी चॉकलेट्स बहुत पसंद हैं। मैं हर डेट पर पर उसके लिए ब्राउनीज लेकर जाता था, और उसकी मिठास के साथ हमारे रिश्ते में भी मिठास घुलती रही। 2018 में ताहिरा को स्टेज 1 का ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ था लेकिन शुरुआती इलाज से ही वह ठीक हो गई थीं। कैंसर को मात देकर ताहिरा ने जोरदार वापसी की थी। वह इन दिनों अपनी अगली फिल्म के डायरेक्शन में व्यस्त हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...