Google Analytics Meta Pixel सरकारी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, संक्रमित ने की खुदकुशी - Ekhabri.com

सरकारी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, संक्रमित ने की खुदकुशी


जांजगीर। सरकारी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से दुखी होकर कोरोना संक्रमित युवक तड़के सुबह सेंटर से भाग गया और ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली है। इससे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर हुई है। युवक की आत्महत्या के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए है। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपनी बहन को मैसेज कर कहा था कि माता-पिता का ध्यान रखना, मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना जांजगीर चांपा जिले के खोखसा फाटक के पास का है।


जानकारी के मुताबिक कुलिपोटा निवासी युवक पंकज तिवारी 15 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद उसे कोविड केयर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां की अव्यवस्था को देख युवक काफी परेशान रहता था। उसे खाने पीने के लिए भी नहीं मिलता था। इस अव्यवस्था की सूचना उसने मोबाइल के जरिए अपने परिजनों को दी थी  और यहां से उसे निकालकर घर ले जाने को कहा था। पुलिस ने बताया कि युवक वहां से कैसे भागा, इस पर जांच की जा रही है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के साथ सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी।


परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए
मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता का कहना है उसके बेटे को अस्पताल में ठीक से खाने पीने को नहीं मिल रहा था, जिसके कारण वो बार-बार उसको वहां से ले जाने को कह रहा था। उसके पिता ने होम आइसोलेशन के लिए फॉर्म भी भर दिया था, मगर उसके बेटे को उस दिन नहीं भेजा गया। पिता का कहना है कि मरने से पहले सुबह बेटे ने घर में अपनी बहन के मोबाइल में खुदकुशी करने का मैसेज किया था। मैसेज मिलने के बाद घर वाले आनन-फानन में अस्पताल के लिए निकले। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्हें खबर मिली कि बेटे ने आत्महत्या कर ली है।

Read Also  मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ मॉडल पर हुआ प्रस्तुतिकरण


पहले भी इस अस्पताल में हो चुकी है मरीजों की मौत
बता दें कि जांजगीर कोविड केयर अस्पताल में लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं घट चुकी हंै, जिसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। कुछ महीने पहले अस्पताल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी आॅक्सीजन की कमी के चलते भी यहां मरीजों की मौत हो चुकी है। कुछ हफ्ते पहले एक शराबी अपनी पत्नी से मिलने दरवाजा तोड़कर अस्पताल में घुस गया था, उस समय भी कोई सुरक्षा व्यवस्था वहां मौजूद नहीं था। रोजाना अस्पताल में भर्ती मरीजों की शिकायत के बाद भी अस्पताल में अव्यवस्था का आलम पसरा हुआ है। जब शिकायतों को लेकर जिले के सीएमएचओ एसआर बंजारे से बात की जाती है, तो बहुत ही गैर जिम्मेदाराना जवाब उनका सुनने को मिलता है। उनका कहना है कि कोविड केयर अस्पताल में साफ सफाई की जिम्मेदारी मरीजों को खुद उठाना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *