Google Analytics Meta Pixel बुरी खबर: कोरोना काल में 15 फीसदी लड़कियों ने छोड़ा स्कूल - Ekhabri.com

बुरी खबर: कोरोना काल में 15 फीसदी लड़कियों ने छोड़ा स्कूल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भले ही कोविड 19 महामारी के बीच ही राज्यों को क्रमबद्ध तरीके से स्कूल खोलने की इजाजत दे दी है लेकिन स्कूलों में दोबारा बच्चों को लाना स्कूल के साथ ही शिक्षकों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है। खासकर उन बच्चों को पढाई की बराबरी के स्तर पर लाना और मुश्किल हो रहा है जो तकनीक के अभाव में अन्य सुविधासंपन्न छात्रों से पिछड़ चुके हैं। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग (न्यूपा) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आर.गोविंदा  ने कहा कि स्मार्ट फोन या लैपटाप नहीं होने से गरीब तबके के छात्रों में पढ़ाई छूटने और बाकी साथियों से पिछडऩे को लेकर बहुत तनाव है। आज ज्यादातर छात्रों के पास स्मार्ट फोन और लैपटाप नहीं है। इससे पढ़ाई के अभाव में छात्र स्कूल छोड़ रहे हैं। स्कूल छोडऩे वालों में लड़कियों की संंख्या ज्यादा रहती है।
प्रो. गोविंदा ने बताया कि हर वर्ष करीब 30 प्रतिशत छात्र आठवीं कक्षा तक भी नहीं पहुंच पाते हैं। हर साल करीब पांच फीसदी गरीब बच्चे स्कूल छोड़ देते हैं। कोरोना काल में ऐसे और खासकर गरीब छात्रों की परेशानी काफी बढ़ गई है। गरीब अभिभावक अपने बच्चों को मोबाइल, लैपटॉप, इंटरनेट का संसाधन ही नहीं उपलब्ध करा सके। इस स्थिति में गरीब माता पिता सोचते हैंं कि एक बच्चे को ठीक से पढ़ाओ और दूसरे को छोड़ दो। लड़कियों के मामले में यह प्रवृत्ति कुछ ज्यादा दिखाई देती है। अनुमान के हिसाब से कोरोना काल में आठवीं कक्षा तक की 15 प्रतिशत लड़कियों ने स्कूल छोड़ दिया है।
प्रोफेसर गोविंदा का कहना है कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों की मनोस्थिति पर भी पड़ा है। जिन छात्रों के पास संसाधन हैं उनके लिए तो सबकुछ ठीक ही रहा लेकिन जो पढऩे के लिए संसाधन नहीं जुटा सके उनकी मनोस्थिति पर प्रभाव देखने को मिल रहा है। उनके मन में ये डर है कि दूसरे छात्रों की तुलना में वे कैसे पढ़ाई में वापसी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि, स्कूल खुलने के बाद शिक्षकों और अभिभावको को भी परेशानी होगी। क्योंकि अब बच्चों में स्कूल जाने की आदत छूट सी गई है। स्कूलो में पढ़ाई नहीं हुई तो वे वहां के माहौल को भूलने से लगे हैंं। ऐसे में दोबारा पहले जैसा माहौल पैदा करना एक कठिन चुनौती है।
-69 फीसदी अभिभाावक चाहते हैंं कि स्कूल अप्रैल से खुलें
सामुदायिक इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म लोकल सर्कल ने देश के 224 जिलों में बच्चों के माता पिता से प्रतिक्रियाएं ली। इसमें 69 फीसदी लोग चाहते हैं कि स्कूल अप्रैल 2021 या उसके बाद खुलने चाहिए। सर्वे में ये भी सामने आया कि अप्रैल तक कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने की सूरत में केवल 26 फीसदी अभिभावक ही अपने बच्चे को यह टीका लगाने की अनुमति देने को तैयार हैं। हालांकि अभिभावकों ने कोरोना के प्रकोप के बीच बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर डर भी जताया है।  23 फीसदी अभिभावकों ने कहा कि जनवरी से ही स्कूल शुरू हो जाने चाहिए थे। गौरतलब है कि कोविड 19 के चलते मार्च 2020 से ही देशभर के स्कूल बंद हैं। अब कुछ राज्यों ने स्कूलों को धीरे धीरे खोलने की अनुमति दी है। वहीं कुछ राज्यों ने कोरोना संक्रमण के दोबारा बढ़ते खतरे को देखते हुए फिलहाल स्कूल बंद रखने का ही फैसला किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...