Google Analytics Meta Pixel बघेल को यह सुध तक नहीं है कि पत्थलगांव छत्तीसगढ़ में ही है और यहां पीड़ितों को मुआवजा देना बघेल सरकार की जिम्मेदारी है :साय - Ekhabri.com

बघेल को यह सुध तक नहीं है कि पत्थलगांव छत्तीसगढ़ में ही है और यहां पीड़ितों को मुआवजा देना बघेल सरकार की जिम्मेदारी है :साय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों पर तेज रफ़्तार वाहन से चलाकर श्रद्धालुओं को कुचलने की घटना को लेकर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, नशाखोरी व मादक पदार्थों के गोरखधंधे के मद्देनजर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। श्री साय ने इस पूरे मामले में पुलिस और प्रदेश सरकार के कथन को भी संदेह के दायरे में रखते हुए गंभीर सवाल भी उठाए हैं और इस घटना की न्यायिक जाँच पर जोर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने पत्थलगांव की घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रवैए पर भी निशाना साधा और कहा कि उत्तरप्रदेश में जाकर लाशों पर राजनीति और संवेदनशीलता की सियासी नौटंकी करते मुख्यमंत्री बघेल को अब यह भी सुध तक नहीं है कि पत्थलगांव का ताजा घटनास्थल छत्तीसगढ़ में ही है और यहां मृतकों के परिजनों व घायलों को मुआवजा देना उसकी जिम्मेदारी है। लेकिन, यहां के मामले को नजरंदाज कर स्वामीभक्ति के एजेंडे के तहत वे अपनी सियासत चमकाने और कुर्सी बचाने की जद्दोजहद में रातो-रात दिल्ली चले गए। श्री साय ने कहा कि इस घटना ने मुख्यमंत्री बघेल के राजनीतिक चरित्र को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। इसी तरह प्रदेश सरकार और उसकी पुलिस द्वारा घटना को लेकर दिए गए बयान भरोसेमंद कम और स्क्रिप्टेड ज्यादा प्रतीत हो रहे हैं जो तथ्यों के नजरिए से परस्पर विरोधाभासी लग रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश सरकार अपनी पूर्वनियोजित कहानी के आधार पर मामले में लीपापोती करके सत्य को छिपा रही है।
बजाय कारवाई करने के सभी कांग्रेसी गाल बजा रहे
श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस तरह की पहली घटना होने पर बजाय कारवाई करने के सभी कांग्रेसी गाल बजा रहे हैं। दर्जनों लोग घायल हुए हैं, इन्हें शासन की तरफ से कोई पूछने वाला नहीं है न ही उनके लिए किसी तरह की सहायता राशि घोषित की गयी है। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस के छुटभैए लोग अपनी सरकार का बचाव करने बदजुबानी की हद तक जा रहे हैं, दोषियों को सजा दिलाने, पीड़ितों को राहत दिलाने की कोशिश के बजाय उन लोगों का भाजपा पर हमलावर होना घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि जशपुर की जनता काफी आक्रोशित है। आज के बंद को स्वत: स्फूर्त समर्थन देकर जता दिया है कि ऐसी संवेदनहीन बयानों के लिये कांग्रेसियों की ईंट से ईंट बजाने को तैयार हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...