छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में रहे। प्रदेश की 11 सीटों में से 10 पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने परचम लहराया। चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। प्रदेश के चुनावी मैदान में कुल 220 उम्मीदवारों उतरे थे। इन 220 उम्मीदवारों में से 198 की जमानत जब्त हो गई। चुनाव में इन उम्मीदवारों के जनता ने पूरी तरह से नकार दिया।
चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, उम्मीदवारों की जमानत तब जब्त की जाती है जब उन्हें कुल वोट का छठा हिस्सा भी न मिला हो। यानी जमानत बचाने के लिए कैंडिडेट को कुल मतों का 1/6 हिस्सा मिलना जरूरी है। आम चुनाव में अनारक्षित और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 25 हजार रुपये होती है। वहीं, एससी/एसटी कैंडिडेटे के लिए जमानत की राशि 12 हजार 500 रुपये होती है। बीजेपी और कांग्रेस के 11-11 प्रत्याशियों को इतने वोट मिले थे कि उनकी जमानत राशि जब्त नहीं की गई। बाकी सभी 198 उम्मीदवारों को अपना डिपॉजिट गंवाना पड़ा।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कोरबा उम्मीदवार श्याम सिंह मारकम और सरगुजा से उदय सिंह अपने क्षेत्र में तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन कुल वोट का एक छठा हिस्सा पाने में कामयाब नहीं हो सके। 2023 के दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में जीजीपी को एक सीट पर कामयाबी मिली। पाली तानखर विधानसभा सीट से जीजीपी के उम्मीदवार की जीत हुई।
बसपा उम्मीदवार- रायगढ़ से इनोसंट कुजूर, बिलासपुर से अश्विनी राजक, दुर्ग से दिलीप राटेके, रायपुर से ममता राय साहू, जांजगीर चांपा से डॉ. रोहित डहरिया और कांकेर से तिलकराम मारकम सभी तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन इनकी भी जमानत राशि जब्त हुई। इसी तरह बस्तर से सीपीआई प्रत्याशी फूलसिंग कचलम को भी जमानत राशि गंवानी पड़ी।
साल 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से ही यहां सरकार बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही है। अन्य दलों और निर्दलीयों को हमेशा जनता ने अस्वीकारा है। चार जून 2024 को चुनाव आयोग द्वारा जारी नतीजों में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। चुनाव परिणामों में जनता ने 10 संसदीय क्षेत्रों में बीजेपी के उम्मीदवारों को चुना है तो केवल कोरबा लोकसभा सीट ऐसी रही, जहां से कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास महंत को चुना गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...