Google Analytics Meta Pixel कर्णेश्वर धाम में मेला के लिए मिलेगा सामुदायिक वन अधिकार पत्र : बघेल - Ekhabri.com

कर्णेश्वर धाम में मेला के लिए मिलेगा सामुदायिक वन अधिकार पत्र : बघेल

मुख्यमंत्री बघेल ने कर्णेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के नगरी वनांचल में सिहावा पर्वत की गोद में बसे कर्णेश्वर धाम पहुंचे। यह ऐसा पहला अवसर है, जब प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री माघी पुन्नी के अवसर पर यहां आयोजित मेले में पहुंचे। उन्होंने ग्यारहवीं सदी में सोमवंशी राजा कर्णराज द्वारा बनाए गए शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए तथा प्रदेशवासियों की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कर्णेश्वर महादेव ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने अपने उद्बोधन में सप्तऋषि की तपोभूमि तथा प्रदेश की जीवनदायिनी महानदी के उद्गम स्थल के निकट लगने वाले कर्णेश्वर मेला के लिए स्थल की कमी को देखते हुए ग्राम पंचायत को सामुदायिक वन अधिकार पत्र देने कलेक्टर को निर्देश दिए। उन्होंने महाभारत और रामायणकालीन घटनाओं से संबद्ध इस क्षेत्र में पहुंचकर हर्ष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर देऊरपारा में 800 मीटर पक्की सड़क बनाने की स्वीकृति देते हुए, सिहावा क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक जल्द शुरू कराने, तालाब सौंदर्यीकरण कार्य के लिए दस लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। इसके अलावा झीरम घाटी के शहीद श्री अभिषेक गोलछा की स्मृति में नगरी स्थित शासकीय हाईस्कूल का नामकरण करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राम वन गमन पथ के तहत सिहावा क्षेत्र में पर्यटन का भी विकास किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में जन-जन के नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों को सराहा। सिहावा विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष तथा कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की पदेन संरक्षक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने पिछले दो सालों में आमजन, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए संचालित की जा रही योजना और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी भी अपने उद्बोधन में दी। इस मौके पर कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विकल गुप्ता ने अभिनंदन पत्र पढ़ते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न मांग रखी। कर्णेश्वर धाम के मेला महोत्सव के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के चेयरमेन रामगोपाल अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, महापौर नगरपालिक निगम धमतरी विजय देवांगन, पूर्व विधायक धमतरी हर्षद मेहता, पूर्व विधायक सिहावा अंबिका मरकाम, अशोक सोम सहित शरद लोहाना अन्य जनप्रतिनिधि, ट्रस्ट के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी के उद्गम स्थल सिहावा पर्वत तथा श्रृंगीऋषि की तपोभूमि के पास स्थित कर्णेश्वर धाम में कई सालों से माघ के महीने में पुन्नी मेला लगता आया है। जहां दूर-दूर से आए श्रद्धालु बालका और महानदी के पवित्र संगम स्थल में डुबकी लगाकर मंदिरों में दर्शन कर मन्नत मांगते हैं। इस पवित्र पूजा स्थल में भगवान शिव, गणेश, विष्णु, विश्वकर्मा के अलावा मयार्दा पुरूषोत्तम राम और जानकी के मंदिर हैं।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...