Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तानी सेना के कैंप पर बलूचों का हमला, 17 जवानों की मौत - Ekhabri.com

पाकिस्तानी सेना के कैंप पर बलूचों का हमला, 17 जवानों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच अलगाववादियों ने पाकिस्तानी सेना पर जोरदार हमला किया है। बलूचों के हमले में कम से कम 17 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। खुरासान डायरी न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान के कलात जिले के मंगोचर इलाके में फ्रंटियर कॉर्प्स कैंप पर हथियारबंद अलगाववादी समूह ने देर रात जोरदार हमला किया था। बलूच अलगाववादी पाकिस्तानी सेना पर रात भर गोलबारी करते रहे। इसके अलावा क्वेटा-कराची नेशनल हाईवे पर चरमपंथियों ने कब्जा कर लिया और वहां पर पाकिस्तानी सेना के वाहन को अपना निशाना बनाया है।

Read Also  छत्तीसगढ़ी में एम.ए. करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पीएससी व व्यापम के माध्यम से जल्द होगी भर्तियां : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल


 

 

 

बलूचिस्तान के कलात में देर रात शुरू हुए अलगाववादियों के हमले के बाद अब तक कम से कम 17 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और 3 लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे ज्यादा लोग नेशनल हाईवे पर एक वाहन पर हुए हमले में मारे गए हैं। ये वाहन पाकिस्तानी सेना का बताया जा रहा है। बता दें कि बलूच अलगाववादियों ने अलग-अलग जगहों पर हमले को अंजाम दिया है और पूरी रात गोलीबारी की है।

 

 

 

स्वतंत्र सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कलात जिले में हुए गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के साथ-साथ दो चरमपंथियों की भी मौत हुई है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अब गोलीबारी बंद हो गई है। बलोच इंटरनेशनल ने बताया कि खालिक आबाद में बसों पर गोलीबारी के साथ कलात में असिस्टेंट कमिश्नर के आवास पर भी हमला हुआ है।

Read Also  अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 की मौत 10 घायल

 

 

 

इस बीच पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि खैबर पख्तूनख्वा में पांच अलग-अलग अभियानों में 10 चरमपंथियों को मार गिराया गया है. पाकिस्तानी सेना एक बार फिर से चरमपंथी हमलों से जूझ रही है। अफगानिस्तान में तालिबान की वापस आने के बाद बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के इलाकों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ चरमपंथियों ने अपने हमले तेज कर दिए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *