छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू H5N1 वायरस की पुष्टि के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू संक्रमण पाए जाने के बाद 5000 मुर्गियां, 12000 चूजे और 17000 अंडे नष्ट कर दिए गए हैं। इस घटना के बाद पशुपालन विभाग, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई है और प्रभावित क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने एक किलोमीटर के दायरे को ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र को ‘सर्विलांस जोन’ घोषित किया है। इस क्षेत्र में मुर्गी, अंडे और पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है, ताकि किसी भी तरह के संक्रमण का समय पर पता लगाया जा सके। इसके अलावा, प्रशासन ने कई चिकन सेंटरों को बंद करवाया है और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पोल्ट्री फार्म में लगातार मुर्गियों की मौत हो रही थी, जिससे वहां के कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई थी। पोल्ट्री फार्म के प्रभारी डॉ. डीआर प्रधान ने इस मामले की जांच के लिए मृत पक्षियों के सैंपल राष्ट्रीय उच्च शिक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे। लैब टेस्ट रिपोर्ट में बर्ड फ्लू H5N1 वायरस की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत आपातकालीन बैठक बुलाई। जैसे ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई, रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई।
इसमें एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त और पशुपालन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में संक्रमण रोकने के लिए पोल्ट्री फार्म की सभी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को नष्ट करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक ऑपरेशन चलाकर सभी संक्रमित मुर्गियों और अंडों को जमीन में दफन कर दिया गया। इसके अलावा, फार्म को पूरी तरह डिसइन्फेक्ट (संक्रमण मुक्त) करने के लिए सैनिटाइज किया गया।
चिकन और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। संक्रमित पक्षियों से दूर रहें और मृत पक्षियों को न छुएं। चिकन मार्केट जाने से बचें और पोल्ट्री फार्म में सुरक्षा उपायों का पालन करें। किसी भी प्रकार के लक्षण (तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ) होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...