Google Analytics Meta Pixel महिला पुलिसकर्मियों के अलग-अलग हेयर स्टाइल पर बैन, लगाना होगा जाली वाला जूड़ा - Ekhabri.com

महिला पुलिसकर्मियों के अलग-अलग हेयर स्टाइल पर बैन, लगाना होगा जाली वाला जूड़ा

पंजाब के होशियारपुर जिले के एसएसपी अमनीत कौंडल ने एक आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया है कि महिला पुलिसकर्मी अलग-अलग हेयर स्टाइल नहीं बना सकेंगीं। इस आदेश में कहा गया है कि सभी महिला कर्मचारियों को समरूप रहना होगा। यानी अब अलग-अलग तरह के हेयर स्टाइल न बनाकर सिंपल जूड़ा कर उस पर जाली लगानी होगी। गौर हो कि 2012 बैच की आईपीएस अमनीत कौंडल ने 21 अगस्त को ही होशियारपुर में बतौर एसएसपी चार्ज संभाल लिया है।

एसएसपी द्वारा जारी आदेशों में यह चेतावनी भी दी गई है कि कोई महिला अगर आदेशों का पालन नहीं करती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सर्कुलर में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि अक्सर महिला पुलिस कर्मचारी वर्दी को निर्धारित पैटर्न के मुताबिक नहीं पहनती हैं। अलग-अलग हेयर स्टाइल के कारण महिलाओं की यूनिट समरूप नहीं दिखती हैं,  इसलिए वर्दी को निर्धारित पैटर्न पर ही पहनें।

अक्सर देखा जाता है कि थानों में वर्दी डाले पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी में अंतर रहता है। हालांकि वर्दी पहनने का पैटर्न सभी पर लागू होता है। पुलिसकर्मियों को ऑफिस के अलावा फील्ड में भी काम करना होता है, इसलिए अब इन बातों की ओर ज्यादा ध्यान भी नहीं दिया जाता है, जबकि पुलिस फोर्स में यूनिफॉर्म कोड अनुशासन का एक हिस्सा है।

जारी आदेशों को जिले के सभी थानों और चौकियों में भिजवा दिया गया है। इसके बाद यदि कोई महिला कर्मचारी औचक निरीक्षण के दौरान दोषी पाई जाती है तो उसे कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

एसएसपी ने बताया कि साल 2013 में वे कुछ समय के लिए होशियारपुर में अंडर ट्रेनिंग तैनात रही हैं। चार्ज संभालते ही कौंडल ने जिले के लोगों को साफ कर दिया है कि उनका लक्ष्य पब्लिक की शिकायतें दूर करना है और साथ ही जिले में कानून व्यवस्था हर हाल में कायम बनाए रखना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...