Google Analytics Meta Pixel सेना प्रमुख नरवणे ने कहा-हम अभी देख रहे भावी संघर्षों की झलकियां - Ekhabri.com

सेना प्रमुख नरवणे ने कहा-हम अभी देख रहे भावी संघर्षों की झलकियां

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन और पाकिस्तान की ओर से उत्पन्न् होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर कहा कि भारत अभी भविष्य के संघर्षों की कुछ झलकियां देख रहा है। इसके विरोधी अपने रण्ानीतिक लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास लगातार जारी रखेंगे। वह एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अलग तरह की, कठिन और बहुस्तरीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। उत्तरी सीमा पर घटनाक्रम ने पूरी तरह से तैयार और सक्षम बलों की जरूरत को रेखांकित किया है। देश्ा की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने के लिए मोर्चे पर जुटे सैनिकों को आधुनिक तकनीक से लैस करने की जरूरत होगी।
चीन और पाकिस्तान का सीधे तौर पर नाम लिए बगैर सेना प्रमुख ने कहा कि परमाणु सक्षम पड़ोसियों के साथ सीमा विवाद के साथ ही राज्य प्रायोजित छद्म युद्ध ने सुरक्षा तंत्र एवं संसाधनों के सामने चुनौतियां बढ़ा दी हैं।उन्होंने कहा, हम अभी भविष्य के संघर्षों की झलकियां देख रहे हैं। सूचना क्षेत्र, नेटवर्क और साइबर स्पेस में हमें प्रतिदिन इसके साक्ष्य दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अस्थिर और विवादित सीमाओं पर भी यह खेल खेला जा रहा है।
नरवणे ने कहा, अब यह हमारे ऊपर है कि इन झलकियों के आधार पर हम भविष्य के संघर्षों का आकलन करें। यदि आप आसपास देखेंगे तो आपको आज की हकीकत का अहसास होगा।
सेना प्रमुख ने कहा कि हमारे विरोधी अपने रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास जारी रखेंगे। यह कुछ इस तरह का होगा कि राजनीतिक, सैन्य और आर्थिक क्षेत्र में देश विरोधी गतिविधियों के जरिये संघर्ष को अंजाम दिया जाएगा।
पूर्वी लद्दाख में गतिरोध का जिक्र करते हुए सेना प्रमुख ने कहा, 2020 की घटनाएं सभी क्षेत्रों में विविध सुरक्षा खतरों की गवाही देती हैं। इसने गैर-संपर्क (साइबर स्पेस आदि) और नुकसानदेह गतिविधियों के जरिये संघर्ष की ओर ध्यान आकर्षित किया है। हमें आमने-सामने और गैर-संपर्क वाले, दोनों तरह के संघर्षों के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की जरूरत है।
नरवणे ने चीन का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि कुछ राष्ट्र वैश्विक स्तर पर स्वीकृत मानदंडों और नियम आधारित व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। अफगानिस्तान के हालिया घटनाक्रम ने फिर से छद्म और सरकार से इतर तत्वों के इस्तेमाल की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। एलओसी पर पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम के बारे में सेना प्रमुख ने कहा कि यह इसलिए लगातार जारी है, क्योंकि हमने मजबूत स्थिति से बातचीत की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...