छत्तीसगढ़ के सभी 11 हजार पंचायतों में एक साल के भीतर बैंकिंग सुविधा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि आगामी एक वर्ष में छत्तीसगढ़ की सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिशा में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस से 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र की शुरुआत की जा चुकी है। अगले छह महीनों में 5,000 और पंचायतों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

 

मुख्यमंत्री सूरजपुर जिले के ग्राम पटना में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कदम उठा रही है और भूमि रजिस्ट्री के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं।

 

भूमि रजिस्ट्री में बदलाव, नामांतरण अब उसी दिन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ऑनलाइन रजिस्ट्री के साथ नामांतरण की प्रक्रिया भी उसी दिन पूरी हो रही है, जो पहले महीनों लगती थी। इससे न केवल धोखाधड़ी रुक रही है, बल्कि जनता को बड़ी राहत मिल रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि पारिवारिक दान या हक त्याग के मामले में अब केवल 500 रुपये शुल्क पर संपत्ति परिवार के सदस्य को दी जा सकती है।

 

पर्यटन और आधारभूत संरचना विकास की घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री साय ने गुमेटी घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 81.90 करोड़ रुपए और सरना-देवगुड़ी के विकास हेतु 45.42 लाख रुपए की घोषणा की।

साथ ही विभिन्न सड़क व पुल-पुलियों के निर्माण के लिए 48.26 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी गई।

 

समाधान शिविर में लाभांवितों को मिला लाभ

समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने:

 

4 हितग्राहियों को मछली जाल

5 हितग्राहियों को राशन कार्ड

4 को प्रधानमंत्री आवास की चाबी

4 को पेंशन स्वीकृति

2-2 को पशु शेड और बकरी शेड के आदेश प्रदान किए।

उन्होंने जिला प्रशासन की त्वरित कार्यप्रणाली की प्रशंसा की और कहा कि सुशासन तिहार के जरिए जनसमस्याओं का समाधान गांवों में ही किया जा रहा है।

 

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

इस अवसर पर राज्य के खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

15 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *