Google Analytics Meta Pixel बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) बस्तर की कला, संस्कृति व भाषा के संरक्षण में होगी सहायक : कवासी लखमा - Ekhabri.com

बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) बस्तर की कला, संस्कृति व भाषा के संरक्षण में होगी सहायक : कवासी लखमा

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संबद्धता के उपरांत बादल को मिली परीक्षा केन्द्र की मान्यता
रायपुर-उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर जिले के बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) अकादमी में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री लखमा ने बादल में प्रवेश ले रहे नए छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि मुख्यमंत्री के घोषणा के उपरांत बादल संस्था की स्थापना हुई। बादल के माध्यम से बस्तर की कला, संस्कृति, भाषा को संरक्षित कर नई पीढ़ी को हस्तांतरित करने का कार्य किया जा रहा है। संस्था को खैरागढ़ के कला विश्वविद्यालय से जुड़ने पर यहां अध्ययन करने वाले बच्चों को इसका लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संबद्धता के उपरांत बादल को परीक्षा केन्द्र की मान्यता मिली है, जिसमें अध्ययनरत विद्यार्थियों के उत्साह एवं ज्ञानवर्धन के लिए प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।  मंत्री श्री लखमा ने कहा कि हमारी सरकार लोक परंपरओं के संरक्षण के साथ ही पूरी तत्परता के साथ विकास के कार्य कर रही है।  बस्तर के दरभा में कॉफी, पपीता के उत्पादन की बात अब दिल्ली में भी होने लगा है। बस्तर के महुआ की बिक्री अब विदेशों में होने लगी है। देश में कपड़ा के क्षेत्र में भी बस्तर एक अलग पहचान मिली है। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  राजीव शर्मा कर्माकर मंडल के सदस्य श्री बलराम मौर्य ने भी सम्बोधित किया।
कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने जानकरी दी कि  बादल में  1. प्रथमा एवं मध्यमा (गायन एवं तबला) इसके अंतर्गत प्रथमा (एक वर्ष) एवं मध्यमा (एक वर्ष) डिप्लोमा कोर्स सिखाया जायेगा, जिसमें शास्त्रीय-सुगम एक वर्षीय एवं द्विवर्षीय शास्त्रीय-सुगम संगीत का पाठ्यक्रम पूरा कराया जायेगा। 2. गीतांजलि जूनियर एवं सीनियर इसके अंतर्गत संगीत एवं तबला वादन सिखाया जायेगा। 3. लोकसंगीत  पाठ्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के लोकसंगीत का प्रशिक्षण दिया जायेगा। 4. चित्रकला आर्ट द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के लोकचित्रकला का प्रशिक्षण एप्रीसिएशन कोर्स कराया जायेगा। उक्त सभी पाठ्यक्रमों का अध्यापन खैरागढ़ से डिप्लोमा-डिग्री प्राप्त अनुभवी शिक्षको द्वारा कराया जायेगा। उपरोक्त पाठ्यक्रमों का संचालन बादल एकेडमी में प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सुचारू रूप से संचालित किया जायेगा। इन विषयों में वर्तमान में लगभग 50 विद्यार्थीयों ने प्रवेश लिया है, जिसमें बस्तर एवं कोंडागांव जिले के विद्यार्थी शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...