Google Analytics Meta Pixel हनीट्रैप- देश से गद्दारी, पाकिस्तान पार कराता था खुफिया जानकारी, पकड़ा गया अधिकारी - Ekhabri.com

हनीट्रैप- देश से गद्दारी, पाकिस्तान पार कराता था खुफिया जानकारी, पकड़ा गया अधिकारी

मुंबई- महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने देश से गद्दारी करने के सिलसिले में एक डॉकयार्ड अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी देश के प्रतिबंधित क्षेत्रों की जानकारी पाकिस्तानी गुप्तचर के साथ साझा किया करता था। एटीएस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एटीएस की एक विज्ञप्ति के अनुसार जांच में पाया कि आरोपी नवंबर 2021 से मई 2023 तक सोशल मीडिया मंच फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तानी गुप्तचर के संपर्क में था और उसने इन मंचों के माध्यम से कई बार संवेदनशील जानकारी साझा की। इसमें कहा गया है कि राज्य की राजधानी से सटे नवी मुंबई में रहने वाले आरोपी ने पाकिस्तानी गुप्तचर के साथ भारत के प्रतिबंधित क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी साझा की। विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी और पाकिस्तानी गुप्तचर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और एटीएस की नवी मुंबई इकाई इस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा है कि डॉकयार्ड में स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर के रूप में काम करने वाले आरोपी को हनीट्रैप में फंसाया गया और फिर संवेदनशील जानकारी का खुलासा करने के लिए ब्लैकमेल किया गया। ऐसा पता चला है कि एक पाकिस्तानी महिला एजेंट ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की और वे महीनों तक संपर्क में रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस जानकारी के बदले उसे पैसे भी मिले। एटीएस ने एक बयान में कहा है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि एक भारतीय संदिग्ध ने पाकिस्तान स्थित खुफिया ऑपरेटर को संवेदनशील जानकारी प्रदान की थी। एटीएस ने अपने बयान में कहा, “आरोपी से आतंकवाद निरोधी दस्ते द्वारा पूछताछ की गई। जांच के दौरान, यह पाया गया कि संदिग्ध को नवंबर 2021 और मई 2023 के बीच फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान स्थित खुफिया ऑपरेटिव (पीआईओ) से मिलवाया गया था। संदिग्ध ने फेसबुक पर पीआईओ के साथ चैट की थी।” डॉकयार्ड अधिकारी को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और अब एटीएस उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि पाकिस्तानी एजेंट को कथित तौर पर किस तरह की जानकारी दी गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *