Google Analytics Meta Pixel बस्तर दशहरा 2026 का आगाज, कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी - Ekhabri.com

बस्तर दशहरा 2026 का आगाज, कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी

रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ के विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महापर्व की शुरुआत पारंपरिक पूजा विधान काछन गादी के साथ हो गई है। करीब सात सौ साल पुरानी इस अनूठी परंपरा में मां काछनदेवी की आराधना कर आगामी 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा महापर्व के आयोजन की अनुमति प्राप्त की गई। इस दौरान कांटों से बने झूले पर मां काछनदेवी के स्वरूप में विराजित कन्या को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे।

 

परंपरा के अनुसार, पनका समाज की नाबालिग कुंवारी कन्या पीहू ने मां काछनदेवी का स्वरूप धारण किया। धार्मिक मान्यता है कि इस अनुष्ठान के दौरान कन्या में मां काछनदेवी का वास होता है। पूजा विधान के तहत देवी स्वरूप कन्या को बेल के नुकीले कांटों से तैयार झूले पर लिटाया गया। इस विशेष अनुष्ठान के साथ मां काछनदेवी ने बस्तर राजपरिवार, क्षेत्र की जनता और प्रशासन को आगामी कार्यक्रमों के निर्बाध एवं सुरक्षित आयोजन के लिए अनुमति प्रदान की। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महापर्व के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत शुभारंभ हुआ।

अनुष्ठान के दौरान बस्तर राजपरिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी कमलचंद भंजदेव ने मां काछनदेवी के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने गोलबाजार पहुंचकर मिरगान समुदाय की इष्ट देवी मां रैला देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस पारंपरिक रस्म के संपन्न होते ही काछन गुड़ी और गोलबाजार का क्षेत्र पारंपरिक वाद्ययंत्र मोहरी बाजा की ध्वनि से गूंज उठा। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और पारंपरिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।

 

इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए बस्तर अंचल के श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और देश-विदेश से पहुंचे हजारों पर्यटक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, समिति के उपाध्यक्ष बलराम मांझी, महापौर संजय पाण्डे, बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर रेंज के आईजी बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित मांझी-चालकी, नाइक-पाइक, मेंबर-मेंबरिन, पुजारी, गायता तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Read Also  विहिप कार्यकर्ता अयोध्या में 15 दिवसीय कार सेवा के लिए रवाना

 

बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोक परंपराओं और अटूट धार्मिक आस्था का प्रमुख प्रतीक है। मां दंतेश्वरी को समर्पित यह महापर्व अपनी अनूठी परंपराओं और विभिन्न समुदायों की सामूहिक सहभागिता के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। काछन गादी की रस्म पूरी होने के बाद अब आगामी 75 दिनों तक बस्तर दशहरा के विभिन्न पूजा विधान और पारंपरिक आयोजन जारी रहेंगे।

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *