Google Analytics Meta Pixel माघी पूर्णिमा 5 को , भगवन विष्णु की साधना-आराधना के लिए है बेहद शुभ - Ekhabri.com

माघी पूर्णिमा 5 को , भगवन विष्णु की साधना-आराधना के लिए है बेहद शुभ

सनातन परंपरा में माघ मास को भगवान श्री विष्णु की साधना-आराधना के लिए अत्यंत ही शुभ माना जाता है. इस मास की पूर्णिमा तिथि पड़ती है. माघ मास की पूर्णिमा तिथि का न सिर्फ धार्मिक बल्कि ज्योतिषीय महत्व भी माना गया है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है. इस साल श्री हरि की कृपा बरसाने वाली माघी पूर्णिमा कब पड़ेगी और क्या है इसका धार्मिक महत्व आइए इसे विस्तार से जानते हैं.

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार माघ मास के शुकलपक्ष की पंद्रहवीं तिथि को माघ पूर्णिमा कहते हैं. पंचांग के अनुसार आज पूर्णिमा तिथि 04 फरवरी 2023 को रात्रि 09:29 बजे से प्रारंभ होकर 05 फरवरी 2023 को रात्रि 11:58 बजे तक रहेगा. उदया तिथि के अनुसार इस साल माघ पूर्णिमा 05 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी.

कैसे करें माघ पूर्णिमा की पूजा
माघी पूर्णिमा का पुण्यफल पाने के लिए इस दिन सूर्योदय से पहले उठें और यदि संभव हो तो गंगा नदी या किसी पवित्र जल तीर्थ पर जाकर स्नान-ध्यान करें. यदि गंगा तट पर न जा पाएं तो अपने घर में नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल लेकर मां गंगा का ध्यान करते हुए स्नान करें. इसके बाद सबसे पहले सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. इसके बाद पूजा स्थान पर किसी चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर भगवान श्री विष्णु की मूर्ति या फोटो रखें और उसे गंगा जल से पवित्र करें. भगवान श्री विष्णु के साथ माता लक्ष्मी को साथ में जरूर बिठाएं. इसके बाद श्री लक्ष्मी नारायण की पुष्प, रोली, मौली, चंदन, केसर, फल, मिष्ठान, वस्त्र, धूूप,दीप आदि से पूजा और भगवान श्री सत्यनारायण की कथा का पाठ करें. पूजा के अंत में भगवान श्री विष्णु की आरती करें और अधिक से अधिक लोगों को माघी पूर्णिमा का प्रसाद बांटें.

Read Also  महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद बोलीं पूनम पांडे,'सब पाप धुल गए मेरे'

माघी पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन यदि किसी जल तीर्थ पर जाकर स्नान-दान किया जाए तो व्यक्ति के जीवन से जुड़े सभी दोष दूर होते हैं. उसे जीवन में सभी प्रकार के सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. हिंदू धर्म के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा के दिन की गई पूजा का व्यक्ति को अनंत फल प्राप्त होता है. माघ मास की पूर्णिमा पर न सिर्फ न सिर्फ श्री हरि विष्णु की बल्कि माता लक्ष्मी और चंद्र देवता की भी कृपा बरसती है. ऐसे में इस दिन सायंकाल व्यक्ति को विशेष रूप से अर्घ्य देकर चंद्र देवता की पूजा करनी चाहिए और उन्हें गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए.

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...