Google Analytics Meta Pixel बस्तर सांसद ने किया दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ - Ekhabri.com

बस्तर सांसद ने किया दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ

रायपुर-छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा जगदलपुर में दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  बस्तर सांसद  दीपक बैज और हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने शनिवार को जगदलपुर में दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ग्रामोद्योग मंत्री गुुरू रूद्रकुमार के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रदेश के हस्तशिल्पियों को उनके द्वारा निर्मित सामग्री के विक्रय हेतु बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में बोर्ड द्वारा हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन जगदलपुर के मैथोडिस्ट मैदान लाल चर्च के सामने कलेक्टर कार्यालय के पास किया जा रहा है।    यह दस दिवसीय प्रदर्शनी 15 से 24 अप्रैल तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में हस्तशिल्पियों, बुनकरों एवं माटीशिल्पियों द्वारा 80 स्टॉलों के माध्यम से उनके द्वारा उत्पादित सामग्री और वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी-सह-विक्रय किया गया है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के विश्व प्रसिद्ध ढोकरा  शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, गोदना शिल्प, शीसल शिल्प, कालीन, छिंद कांसा एवं कौड़ी शिल्प के साथ-साथ कोसा साड़ी एवं ड्रेस मटेरियल का विशाल संग्रह एवं विभिन्न शिल्प सामग्रियों का विक्रय हेतु उपलब्ध है। यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए सुबह 11 बजे से  रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी। इस अवसर पर  बस्तर सांसद  दीपक बैज और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर हस्तशिल्पियों, कारीगरों और बुनकरों को बधाई और शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर इंद्रावती बेसिन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, सभापति नगर निगम जगदलपुर श्रीमती कविता साहू और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *