जगदलपुर, 15 दिसंबर 2024 ,बस्तर जिले के जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलंपिक का समापन समारोह आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि बस्तर ओलंपिक न केवल खेलों का आयोजन है, बल्कि यह बस्तर के विकास, शांति और संस्कृति का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा कर दिया जाएगा।
शाह ने कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद बस्तर में कश्मीर से ज्यादा पर्यटक आएंगे। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता और मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद इसे पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाएगा। साथ ही, छोटे उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर ओलंपिक ने बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर, उत्साह और युवाओं की प्रतिभा को प्रदर्शित किया है। 1.65 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। यह आयोजन माओवाद से प्रभावित क्षेत्र में बदलाव की बयार का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पित माओवादियों और हिंसा से प्रभावित दिव्यांगों ने भी खेलों में भाग लिया। यह दर्शाता है कि बस्तर विकास और शांति की नई राह पर तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से युवाओं को शासन-प्रशासन से जोड़ा गया और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी गई।
कार्यक्रम में बस्तर की विकास योजनाओं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, और रोजगार सृजन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को गौरवमयी बनाया।
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...
रायपुर। तपती गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अब राहत की उम्मीद बन रही है। मौसम का रुख बदलने लगा है और सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की...
छत्तीसगढ़ : में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS Sameer Vishnoi के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है,...