छत्तीसगढ़ ओलम्पिक की जगह अब बस्तर ओलम्पिक होने जा रहा है। जल्द ही इसके लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा। इसकी जानकारी खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने दी। दरअसल, बस्तर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार बस्तर ओलंपिक की तैयारी कर रही है। इधर जैसे ही खेल मंत्री ने बस्तर ओलम्पिक की जानकारी दी इस मामले में सियासत का पारा फूट पड़ा। कांग्रेस इसे नकल करने का आरोप बता रही है।
बस्तर में खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने बस्तर ओलंपिक की शुरुआत की जाएगी। खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लक्ष्य के साथ राज्य सरकार इसे लेकर रोड मैप तैयार करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों के लिए यह एक प्लेटफार्म भी बनेगा। हालांकि यह योजना फिलहाल सरकारी पेपर का हिस्सा नहीं बनी है और ना अभी इसमें किसी प्रकार का रोड मैप तैयार किया गया है, लेकिन इसकी शुरुआत करने खेल विभाग की जल्द बैठक करने वाला है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने दो दिनों तक बस्तर का दौरा किया, जिसके बाद ही बस्तर ओलंपिक को शुरू करने की पहल पर जोर दिया गया। मंत्री वर्मा ने बताया कि बस्तर प्रवास में खेल प्रतिभाओं से मिले स्टेडियम का जायजा लिया था। बस्तर में खेल विधाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री से समय मिलते ही तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।
राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस की कई योजनाओं को बंद कर दिया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक योजना उनमें से एक रही। हालांकि बीजेपी सरकार ने केंद्र में खेलो इंडिया और राज्य में क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की। अब सरकार की तैयारी बस्तर ओलंपिक को लेकर चल रही है,लेकिन कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी की सरकार केवल तत्कालीन कांग्रेस सरकार की योजनाओं की नकल कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर ओलंपिक का स्वागत है, लेकिन बीजेपी सरकार नकल कर रही है। क्या यह ओलंपिक केवल बस्तर के लिए है या पूरे छत्तीसगढ़ के लिए। बाकी छत्तीसगढ़ के लोगों को छोड़ देंगे क्या? सरगुजा, रायपुर जैसे शहरों को छोड़ देंगे क्या..सरकार को अपनी मंशा स्पष्ट करनी चाहिए।
गौर हो कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की थी। अब बीजेपी की सरकार बस्तर ओलंपिक करने की तैयारी में है, यह एक सराहनीय पहल है। हालांकि देखना होगा कि आने वाले समय में सरकार इस बस्तर ओलंपिक की प्लानिंग कैसी करती है और आखिर इस प्रतियोगिता की रूपरेखा क्या रहती है। वहीं, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की पारंपरिक खेलों को बस्तर ओलंपिक से कितना बढ़ावा मिलता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...