रायपुर, 7 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के समग्र विकास के लिए तैयार ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता की ओर से नक्सलवाद के प्रभाव में कमी आने पर आभार जताया और आगे के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर में शांति स्थापित होने के बाद अब सरकार का मुख्य फोकस तेज विकास, रोजगार सृजन और जनजीवन को मजबूत करने पर है। ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ के तहत एग्रो और एग्रो-फॉरेस्ट सेक्टर, सिंचाई विस्तार और पर्यटन विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
नियद नेल्ला नार योजना की सराहना
बैठक में प्रधानमंत्री ने ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत अधिकांश गांवों में प्राथमिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सेवाएं और राशन वितरण जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। सर्वे के अनुसार 93 प्रतिशत गांवों में स्कूल, 97 प्रतिशत बच्चों को मध्याह्न भोजन और 89 प्रतिशत ग्रामीणों के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध हैं।
कनेक्टिविटी और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर
सरकार द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ग्रामीण बस योजना संचालित की जा रही है, जो वर्तमान में बस्तर के कई मार्गों पर चल रही है। इसके साथ ही बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों से सामाजिक भागीदारी और क्षेत्रीय पहचान को मजबूती मिली है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई में विस्तार
मुख्यमंत्री ने बताया कि दंतेवाड़ा की तर्ज पर अन्य क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी विकसित की जा रही है। जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू हो चुका है, जबकि इंद्रावती नदी पर सिंचाई परियोजनाओं के जरिए कृषि क्षेत्र को मजबूती देने का काम जारी है।
आय बढ़ाने का लक्ष्य
राज्य सरकार ने बस्तर के परिवारों की औसत आय बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति बनाई है। वर्तमान में कम आय वाले परिवारों की आय को अगले तीन वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वरोजगार, वनधन केंद्र और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री को बस्तर आने का निमंत्रण
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बस्तर दौरे का निमंत्रण देते हुए विभिन्न विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन के लिए समय देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के मार्गदर्शन में बस्तर तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और भविष्य में यह क्षेत्र नई संभावनाओं का केंद्र बनेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...