Google Analytics Meta Pixel कलिंगा विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित बी.बी.ए. विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘‘फर्स्ट स्टेप -2021‘‘ का ऑनलाइन आयोजन - Ekhabri.com

कलिंगा विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित बी.बी.ए. विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘‘फर्स्ट स्टेप -2021‘‘ का ऑनलाइन आयोजन

नया रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले बी.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडक्शन कार्यक्रम ‘‘फर्स्ट स्टेप – 2021‘‘ का ऑनलाइन आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गयी। इस आयोजन में नए विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिता, ज्ञान पहेली प्रतियोगिता, नृत्य एवं सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

‘‘फस्र्ट स्टेप – 2021‘‘ के ऑनलाइन आयोजन के प्रथम चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ. आर श्रीधर, महानिर्देशक डाँ. बैजू जाॅन, कुलसचिव डाँ संदीप गांधी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. आशा अंभईकर, अकादमिक कार्यो के अधिष्ठाता श्री राहुल मिश्रा और मुख्य अतिथि लिंकअप प्रापर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड, (यूके), पी. प्रापर्टी होल्डिंक लिमिटेड, (यूके), एवं स्प्रान इंटरनेशनल पीटीई लिमिटेड, सिंगापुर के निर्देशक प्रभु की उपस्थिति में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती वंदना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय की वरिष्ठ छात्रा डी. वसावी का एकल नृत्य एवं अफगानी छात्रों और छत्तीसगढ़ी मनमोहक नृत्य की रिकार्डिंग प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाँ. संदीप गांधी ने नए विद्यार्थियों को स्वागत भाषण के माध्यम से कलिंगा विश्वविद्यालय के अब तक के स्वर्णिम सफर और उपब्धियों को बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने बहुत कम समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण देश में अपनी पहचान दर्ज की है। तथा विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय नये विद्यार्थियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ. आर. श्रीधर ने नए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नवीनतम ज्ञान प्राप्त करने का समय है। समय तेजी से बदल रहा है और हमें अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार अपने को तैयार करना है। उन्होंने बताया कि कलिंगा विश्वविद्यालय का उद्देश्य व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ अनुसंधानपरक एवं मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। जिससे विद्यार्थी अपने सर्वोत्कृष्ट लक्ष्य को प्राप्त करे और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश और समाज में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा सके।

कलिंगा विश्वविद्यालय के महानिर्देशक डाँ. बैजू जाॅन ने कहा कि पूर्ण समर्पण निष्ठा और सही दिशा का चयन करके हम प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। हम आपको विश्वस्तरीय अनुभवी प्राध्यापकों की टीम, सर्वोत्कृष्ट अधोसंरचना और संसाधनों के साथ शोध आधारित गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वाणिज्य और प्रबंधन विभाग की अधिष्ठाता डाँ. मोनिका सेठी शर्मा ने वर्तमान समय में वाणिज्य एवं प्रबंधन विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि- ‘‘ज्ञान, बुद्धि एवं अनुभव का सही समन्वय ही शिक्षा है। आज विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान, अुनसंधानपरक ज्ञान प्राप्त करना बहुत आवश्यक है कलिंगा विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करता है और विद्वान प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में उन्हें सर्वोत्तम ज्ञान देने पर जोर देता है। जिससे शिक्षा के उपरांत वह अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

इंडक्शन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभु ने विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन जीवन प्रारंभ करने की बधाई दी और कहा कि आत्मविश्वास के साथ सही दिशा का चयन करके हम प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आप सभी को उत्कृष्ठ शिक्षा को आत्मसात करके भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करना है।

स्वागत समारोह के अगले चरण में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक ओमप्रकाश देवांगन ने पावर प्वाइंट के मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से नए विद्यार्थियों को कलिंगा विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ यहाँ के प्रशासनिक और अकादमिक अधिकारियों का परिचय दिया एवं विश्वविद्यालय के मिशन, विजन, और रोडमैप के बारे में विस्तार से बतलाया। इस कार्यक्रम को विभिन्न सत्रों में बांटा गया था। जिसमें संबंधित विभाग के प्राध्यापकों का परिचय, अकादमिक कार्यो के अधिष्ठाता राहुल मिश्रा का सत्र, उपकुलसचिव कुमार श्वेताभ का सत्र प्रमुख था। जिसमें विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धक के लिए ऑनलाइन ज्ञान पहेली प्रतियोगिता, प्रेरणादायक वीडियों की प्रस्तुति अंजली स्वामी ने किया। कार्यक्रम के बीच में विश्वविद्यालय समन्वयक उर्षिता बरनवाल, परीक्षा समन्वयक श्रीकांत सिंह, एनसीसी अधिकारी शोभा सिंह ठाकुर, एनएसएस अधिकारी स्मिता प्रेमानंद और यंग इंडिया के विषय में साईमन जाॅर्ज का सत्र भी संचालित हुआ।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल केलकर एवं सुश्री श्रेया द्विवेदी ने किया, जिनका सहयोग ओमप्रकाश देवांगन, डाँ. हिंडोले घोष और तोषण तारक ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा और अतिथियों के लिए आभार प्रदर्शन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. आशा अंभईकर ने किया।

उक्त स्वागत समारोह के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, उपस्थित थें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *