Google Analytics Meta Pixel BCCI का झटका, IPL 2020 जीतने वाली टीम को होगा 10 करोड़ का घाटा - Ekhabri.com

BCCI का झटका, IPL 2020 जीतने वाली टीम को होगा 10 करोड़ का घाटा

आईपीएल का पहला मैच इस बार 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इससे पहले BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक बड़ा बदलाव करने का एलान किया है। बीसीसीआई ने आईपीएल के विजेता को मिलने वाली ईनामी राशि को घटाकर आधा कर दिया है। इसके साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों को मिलने वाले पैसे को भी घटाकर आधा कर दिया है। बीसीसीआई ने इस साल विजेता और प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के लिए बजट 50 करोड़ की बजाए 25 करोड़ ही रखने का फैसला किया है।

पहला मैच पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच खेला जाएगा। यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। इसके बाद 30 मार्च से बाकी टीमें अपने अपने मैच खेलते हुए दिखाई देंगी। लेकिन इस सबके बीच आईपीएल से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर आ रही है। पता चला है कि इस बार आईपीएल विजेता टीम को 10 करोड़ कम रुपये दिए जाएंगे। केवल चैंपियन टीम ही नहीं, बाकी टीमों यानी उप विजेता और प्‍लेऑफ में पहुंचने वाली बाकी टीमों की राशि में भी करीब आधी आधी कटौती कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह फैसला आर्थिक मंदी के चलते किया गया है।

आईपीएल में अब तक बड़ा और भव्‍य रंगारंग कार्यक्रम होता रहा है। लेकिन पिछले साल से यह बंद कर दिया गया था। बताया जाता है कि आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में करीब 30 करोड़ रुपये का खर्च आता है। पिछले साल करीब इतनी ही धनराशि पुलवामा हमले में शहीदों के परिवार वालों को दे दिए गए थे। यानी कोई रंगारंग कार्यक्रम नहीं हुआ था। औपचारिक ऐलान के बाद पहला मैच शुरू हो गया था। यह तो पहले ही तय हो गया था कि इस बार भी कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई थी। लेकिन इस बार यह भी पता चल रहा है कि विजेता टीम को दी जाने वाली धनराशि में भारी कटौती की गई है। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस बार भारी कटौती की गई है।

खबर के अनुसार इस बार यानी आईपीएल 2020 की विजेता टीम को दस करोड़ रुपये ही दिए जाएंगे, पिछली बार यानी साल 2019 में विजेता को 20 करोड़ रुपये मिले थे। फाइनल में पहुंचकर हार जाने वाली टीम की धनराशि में भी भारी कटौती की गई है। इस बार उपविजेता को 6.25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. पिछली बार यह राशि करीब 12.5 करोड़ रुपये दिए गए थे। प्‍लेऑफ तक पहुंचने वाली दो टीमों को इस बार 4.37 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। साल 2019 में प्‍लेऑफ में पहुंचने वाली टीम को 8.75 करोड़ रुपये मिले थे। बताया यह भी जाता है कि आईपीएल कमेटी की ओर से इस बारे में सभी टीमों के स्‍टेक होल्‍डर्स को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। पता चला है कि इस पर कुछ टीमों ने नाराजगी भी जताई है।

इतना ही नहीं, बीसीसीआई ने टीमों की राशि में तो कटौती की है, इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी को लेकर भी बता दिया गया था कि ऐसा इस बार भी नहीं होगा। वहीं बीसीसीआई ने आईपीएल के दौरान यात्रा के लिए होने वाले खर्च में भी कटौती का फैसला लिया है। हालांकि इसमें कितनी कटौती की गई है, इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन बताया यही जाता है कि कटौती की गई है और अच्‍छी खासी कटौती की गई है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

छात्रावास की छात्राओं को लेकर प्रसारित खबर भ्रामक, जांच में सामने आए तथ्य

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *