2022 मिस इक्वाडोर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 23 वर्षीय लैंडी पर्रागा गोयबुरो की क्वेवेदो शहर के रेस्तरां में हत्या कर दी गई। अपनी मौत से कुछ ही मिनट पहले, ब्यूटी क्वीन ने रेस्तरां में खाना खाते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। वह एक शादी में शामिल होने के लिए यहां आई थीं। पुलिस जांच कर रही है कि पर्रागा गोयबुरो की हत्या के लिए कहीं सुपारी तो नहीं दी गई है। गोयबुरो का ड्रग तस्कर लिएंड्रो नोरेरो के साथ अफेयर था, जिसकी एक साल से पहले जेल में दंगे के दौरान मौत हो गई थी। साथ ही गोयबुरो का नाम भ्रष्टाचार की जांच में भी सामने आया था, जिसने न्यायिक अधिकारियों को संगठित अपराध से जोड़ा था।
गोयबुरो ने रेस्तरां में पहुंचने के दौरान अपने फोन की लोकेशन ऑन की थी और यहीं से वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने लगीं। इसके बाद बदमाशों को उनकी लोकेशन पता चल गई जो रेस्तरां में पहुंच गए और मौके पर ही उन्होंने ब्यूटी क्वीन की हत्या कर दी। सीसीटीवी में गोली मारने की घटना कैद हो गई है, जिसमें दिख रहा है कि रेस्तरां में बैठी गोयबुरो एक शख्स से बात करती हैं। इस दौरान दो बंदूकधारी रेस्तरां में घुसते हैं। उनमें से एक एंट्री गेट पर खड़ा हो जाता है, जबकि दूसरा बंदूकधारी गोयबुरो की तरफ भागकर जाता है और गोली मार देता है। गोलीबारी में गोयबुरो और वह आदमी दोनों घायल हो गए, जिससे वह बात कर रही थीं। इसके बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो जाते हैं।
गोयबुरो को तीन बार गोली मारी गई और उसकी मौत हो गई। जांचकर्ताओं को नोरेरो के फोन में गोयबुरो की तस्वीरें मिलीं, साथ ही कारों सहित शानदार उपहारों के सबूत भी मिले, जो उसने गोयबुरो को दिए थे। गोयबुरो दिसंबर 2023 में तब सुर्खियों में आईं थी, जब नोरेरो और उनके अकाउंटेंट हेलिव एंगुलो के बीच चैट में उनका नाम सामने आया था।
अदालत में मुकदमे के दौरान, अभियोजकों ने खुलासा किया कि मारे गए ड्रग तस्कर ने अकाउंटेंट से ब्यूटी क्वीन के साथ अपने संबंध का खुलासा न करने का अनुरोध करते हुए कहा, “अगर मेरी पत्नी को उसके बारे में (गोयबुरो) कुछ भी पता चलता है, तो मैं बर्बाद हो जाऊंगा।” फिलहाल पुलिस गोयबुरो की हत्या की जांच में जुट गई है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...