Google Analytics Meta Pixel 600 वर्षों में पहली बार पोप पद छोड़ने वाले बेनेडिक्ट नहीं रहे - Ekhabri.com

600 वर्षों में पहली बार पोप पद छोड़ने वाले बेनेडिक्ट नहीं रहे

वर्ष 2013 में पोप पद छोड़ने वाले बेनेडिक्ट 16वें का शनिवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। बेनेडिक्ट 600 वर्षों के इतिहास में पद छोड़ने वाले पहले पोप थे। वह वर्ष 2005 से 2013 तक पोप पद पर रहे। उनका अंतिम संस्कार पांच जनवरी को किया जाएगा। इससे पहले गत बुधवार को पोप फ्रांसिस ने बताया था कि बेनेडिक्ट बहुत बीमार हैं। उन्होंने उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। जबकि वेटिकन ने कहा था कि बेनेडिक्ट की तबीयत लगातार बिगड़ रही है।

 

 

वेटिकन के प्रवक्ता मैटेओ ब्रूनी ने एक बयान में कहा, “हमें बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का सुबह नौ बजकर 34 मिनट पर वेटिकन के मैटर एक्लेसिया मोनेस्ट्री में निधन हो गया।” वेटिकन ने बताया कि अंतिम दर्शन के लिए बेनेडिक्ट के पार्थिव शरीर को सोमवार को सेंट पीटर्स बेसिलिका चर्च में रखा जाएगा। इसके बाद पांच जनवरी को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

बता दें कि मृदुभाषी बेनेडिक्ट वर्ष 2013 में बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने के बाद से वेटिकन के मैटर एक्लेसिया मोनेस्ट्री में रह रहे थे। बेनेडिक्ट के पद छोड़ने के बाद नए पोप के चयन की प्रक्रिया श्रू हुई थी, जिसके बाद पोप फ्रांसिस को उनका उत्तराधिकारी चुना गया था।

 

2013 में दुनिया को किया था चकित
बेनेडिक्ट 16वें का जन्म 16 अप्रैल, 1927 को जर्मनी में हुआ था। उनका बचपन का नाम जोसेफ रैत्जिगर था। बेनेडिक्ट को 2005 में वेटिकन सिटी का पोप चुना गया था। उस समय उनकी उम्र 78 वर्ष की थी और वह सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे। वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप थे। उन्होंने 2013 में पद छोड़ दिया था। वह ऐसा करने वाले पहले पोप थे। उनके पद छोड़ने की घोषणा से दुनियाभर में ईसाई समुदाय के लोग चकित रह गए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

रायपुर में सनसनीखेज वारदात: पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रजबंधा मैदान क्षेत्र में पुराने झगड़े के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में...

CGPSC Mains 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा तिथि बढ़ी, अब जून में होगा मुकाबला

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...