Google Analytics Meta Pixel जनार्दनपुर में गर्जन नाला पर पुलिया निर्माण का भूमि पूजन, खदान विकास कार्यों की विधायक ने की सराहना - Ekhabri.com

जनार्दनपुर में गर्जन नाला पर पुलिया निर्माण का भूमि पूजन, खदान विकास कार्यों की विधायक ने की सराहना

अंबिकापुर/उदयपुर, 17 अप्रैल 2025:सूरजपुर जिले के जनार्दनपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को गर्जन नाला पर पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने किया। यह पुलिया 15.63 लाख रुपये की लागत से अदाणी फाउंडेशन द्वारा राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) के CSR सहयोग से बनवाई जा रही है।

IMG 20250417 WA0010

प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मरावी पीईकेबी खदान में पौधारोपण करते हुए

 

पुलिया से ग्रामीणों को मिलेगा आवागमन में बड़ा लाभ

जनार्दनपुर और मेंड्रा के ग्रामीणों को इस पुलिया के निर्माण से आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। खासकर बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। प्रेम नगर ब्लॉक की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

 

विधायक मरावी ने PEKB खदान का निरीक्षण किया, पर्यावरणीय कार्यों की सराहना

भूमिपूजन के बाद विधायक मरावी ने परसा ईस्ट केते बासन (PEKB) खदान का दौरा किया। उन्होंने अदाणी समूह द्वारा खनन के बाद पुनर्स्थापित किए जा रहे जंगल में पौधरोपण किया और करीब 15 लाख से अधिक लगाए गए पौधों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की चर्चा की और सभी से इसमें जुड़ने की अपील की।

 

जिम्मेदार खनन और हरित प्रयासों को बताया अनुकरणीय

विधायक ने कहा कि “साल” जैसे पेड़ों का रीजनरेशन एक कठिन कार्य है और इस खदान ने वह करके दिखाया है। यहां लगभग सभी स्थानीय वन प्रजातियों को लगाया गया है, जो अब घना जंगल बनते जा रहे हैं। यह कार्य न सिर्फ पर्यावरण के लिए, बल्कि अगली पीढ़ियों के लिए भी सराहनीय और प्रेरणास्पद है।

Read Also  कैदियों को गंगा जल स्नान: जेलों में आध्यात्मिक शुद्धि का विशेष आयोजन
IMG 20250417 WA0011
प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मरावी गर्जन नाला पुलिया निर्माण के लिए भूमि पूजन करते हुए

 

खदान क्षेत्र में हो रहा समग्र विकास

RRVUNL द्वारा क्षेत्र के 14 गांवों में CSR के तहत कई विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें स्कूलों में मरम्मत, पेंटिंग, अतिरिक्त कक्षाएं, शौचालय निर्माण, सड़क और यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण शामिल है। साथ ही 450 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि में 15 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *