रायपुर, 13 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जारी अभियान के तहत महानदी में बनाए गए अवैध रैम्प को जेसीबी मशीन से काटकर पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया, ताकि भविष्य में रेत चोरी को रोका जा सके।
खनिज विभाग की टीम ने तहसील लवन के ग्राम तिल्दा क्षेत्र में निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके पर अवैध उत्खनन या परिवहन नहीं पाया गया, लेकिन नदी तक पहुंचने के लिए अवैध रूप से रैम्प का निर्माण किया गया था। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस रैम्प को ध्वस्त कर दिया।
जांच के दौरान मौजूद ग्रामीणों—सुरेश डहरिया, विष्णु डहरिया, चिंतामणी घृतलहरे, सत्या डहरिया और दीप सिंह डहरिया—ने बताया कि गांव के सरपंच द्वारा ट्रैक्टर चालकों से प्रति ट्रॉली 200 रुपये वसूले जा रहे थे। इस शिकायत के आधार पर खनिज विभाग ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा-40 के तहत सरपंच के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला पंचायत और संबंधित एसडीएम को पत्र भेजा है।
इससे पहले 29 अप्रैल को भी इसी क्षेत्र में जांच के दौरान चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध रूप से रेत लोड करते पकड़ी गई थीं। वैध अनुमति और अभिवहन पारपत्र नहीं होने पर इन वाहनों को जब्त कर थाना लवन में सुपुर्द किया गया। साथ ही खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 और संबंधित राज्य नियमों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...