Google Analytics Meta Pixel भूपेश बघेल अब अन्याय के प्रतीक बन चुके हैं : भाजपा - Ekhabri.com

भूपेश बघेल अब अन्याय के प्रतीक बन चुके हैं : भाजपा

 

दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पत्नी ने कहा : उनके पति को भूपेश बघेल ने खून के आंसू रुलाए

 

रायपुर 000दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पत्नी रानी विभा देवब्रत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश पर अपने पति को खून के आंसू रुलाने का आरोप लगाया है। इसकी भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायकों ने कड़ी निंदा की है। साथ ही कहा कि भूपेश बघेल ओछी राजनीति करते कांग्रेस नेताओं के परिवार तक में दखल देते हैं। आज कांग्रेस पार्टी में अन्याय, आतंक और अत्याचार का पर्याय बन चुके हैं भूपेश बघेल। जिसने महलों तक को नहीं छोड़ा व भला प्रजा को क्या छोड़ेगा।

 

भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक रेणुका सिंह, भावना वोहरा, गोमती साय ने कहा कि सोशल मीडिया में जारी वीडियों में दिवंगत पूर्व विधायक राजा देवव्रत सिंह की धर्म पत्नी रानी विभा देवी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव में वोट बटोरने के लिए जनता को धोखा देने का काम कर रहे हैं। तलाकशुदा पत्नी पद्मा देवी को वतर्मान पत्नी बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। हर दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता भूपेश बघेल की प्रताड़ना, अन्यायपूर्ण बर्ताव की वजह से कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में आज भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस में ही लोग कहने लगे हैं कि भूपेश बघेल ने किसी को नहीं छोड़ा।

 

 

वीडियो में विभा सिंह ने खुला आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी और पद्मा सिंह ने मिलकर महल में बलवा करवाया था। कांग्रेस पार्टी के गुंडों ने तोड़फोड़ कर उन पर भी जानलेवा हमला करवाया था। साथ ही खैरागढ़ महल की राजनीति को खत्म कराया। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर दिवंगत विधायक के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल आज स्व. राजा देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पद्मा सिंह, यशोदा वर्मा को बार – बार मंच पर प्रचार के लिए साथ ले जा रहे हैं । ये लोग बहुत ही गलत कर रहे हैं, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। भूपेश बघले आज स्व. राजा देवव्रत सिंह के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन जब वो पार्टी में थे । तब भूपेश बघले ने उनके पति को खून के आंसू रुलाया था, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था । आज उनके नाम का इस्तेमाल करके फायदा उठाया जा रहा है । रानी विभा देवब्रत सिंह ने कहा है कि अब वे इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रही हैं

 

महिला विधायको ने कहा कांग्रेस पार्टी नारी सम्मान का केवल दिखावा करती हैं । हकीकत यह है कि कांग्रेस में कभी भी महिलाओं को सम्मान मिला ही नहीं है । हमेशा उन्हें अग्रिम पंक्तियों से वंचित रखा गया ताकि सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका नाममात्र की ही रहे । दूसरी ओर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति का मान बढ़ाने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू कराया जिससे कि उनको विधानसभा और लोक सभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ सके । कांग्रेस ने इस अधिनियम को बरसों से लटकाए रखा था । भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायकों ने कांग्रेस हाई कमान से यह मांग की है कि यदि हिम्मत है तो सोशल मीडिया में जारी इस वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए भूपेश बघेल पर कार्यवाही करे, क्योंकि एक नारी ने दुखी होकर ही अपनी पीड़ा सोशल मीडिया में वीडियों जारी कर व्यक्त की है ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *