Google Analytics Meta Pixel साईं बाबा हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही:गलत इंजेक्शन से मां-बच्चे की मौत - Ekhabri.com

साईं बाबा हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही:गलत इंजेक्शन से मां-बच्चे की मौत

रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में स्थित साईं बाबा हॉस्पिटल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान चली गई। घटना के बाद महिला के परिजन बेहद गुस्से में हैं। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया जा रहा है। दूसरी तरफ अपनी गलती मानने की बजाय इधर-उधर की बातें कर साईं बाबा हॉस्पिटल के डॉक्टर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में है। रविवार की दोपहर डीडी नगर इलाके में रहने वाली महिला रागिनी चौरसिया का आपरेशन होने वाला था। गर्भवती रागिनी चौरसिया को आॅपरेशन से ठीक पहले एक इंजेक्शन लगाया गया। परिजनों के मुताबिक इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल में मौजूद बाकी मरीज के परिजन भी डरे हुए हैं।
उल्टियां रोकने के लिए दिया इंजेक्शन
महिला के परिजनों ने बताया कि अचानक उल्टियां होने की वजह से महिला को इंजेक्शन दिया गया था। परिजनों का दावा है कि जो इंजेक्शन दिया जाना था, उसकी जगह दूसरा इंजेक्शन दिए जाने की वजह से महिला की तबीयत और बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। इस वक्त महिला के परिजन अस्पताल में ही मौजूद हैं और प्रसूति वार्ड में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।
अस्पताल का दावा- गलत है आरोप
साईं बाबा अस्पताल के डॉक्टर आशीष महोबिया ने महिला के परिजनों के आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि महिला के घरवाले जो बात कह रहे हैं वो सिर्फ आरोप है, जो कि गलत हैं। महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। बाथरूम जाते वक्त उनकी मौत हुई। ये बेहद दुर्भाग्य जनक दुखद घटना है। अस्पताल की तरफ से हमने पुलिस को सूचित किया है। हम हर तरह की जांच में सहयोग करने को राजी हैं।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

राजधानी में गर्मी, मानसून हुआ सुस्त जानिए आने वाले दिनों का मौसम

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर सख्ती, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई तेज

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...