Google Analytics Meta Pixel मुचनार पिकनिक मनाने गए सेंट्रल स्कूल के 2 टीचर नदी में डूबे, एक बचा - Ekhabri.com

मुचनार पिकनिक मनाने गए सेंट्रल स्कूल के 2 टीचर नदी में डूबे, एक बचा

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले में इंद्रावती नदी में 2 टीचर डूब गए। इनमें से एक को बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। ये दोनों दंतेवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय में पदस्थ हैं। कुल 5 टीचर संडे को पिकनिक मनाने के लिए मुचनार गए हुए थे। इनमें से कुछ नहाने के लिए पानी में उतरे थे। पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पिकनिक मनाने गए टीचर इंद्रावती नदी के किनारे घूम रहे थे। इनमें से कुछ नदी के तट पर चले गए और वहां की चट्टानों पर टहल रहे थे। इसी दौरान धर्मेंद्र कुमार (30) अचानक गहरे पानी में चले गए। पानी में डूबता देख साथी टीचर मोहनीश साहू (34) ने इंद्रावती नदी में छलांग लगा दी। इन दोनों को तैरना नहीं आता था और गहराई ज्यादा होने की वजह से दोनों डूबने लगे। वहीं पास में मौजूद लोगों की नजर इन पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने डूबते शिक्षकों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। किसी तरह से धर्मेंद्र को तो बचा लिया गया, लेकिन मोहनीश का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। दंतेवाड़ा ऊरढ आशारानी ने बताया कि दूसरे की तलाश जारी है। मोहनीश साहू रायपुर का रहने वाला है। उनकी पत्नी दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर स्थित रइक में ब्रांच मैनेजर हैं। कुछ दिनों पहले ही मोहनीश का जगदलपुर ट्रांसफर हुआ था। छुट्टी लेकर वापस दंतेवाड़ा आया था। साथी मोहनीश को विदाई पार्टी देने के लिए ही मुचनार गए हुए थे। जहां यह हादसा हो गया। धर्मेंद्र बिहार का रहने वाला है। इसके अलावा राकेश शर्मा, शरद और कांता ये तीनों शिक्षक भी साथ थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...