Google Analytics Meta Pixel हिमाचल में भूस्खलन से छग के दो बेटों की मौत: एक नौ सेना में अफसर - Ekhabri.com

हिमाचल में भूस्खलन से छग के दो बेटों की मौत: एक नौ सेना में अफसर

रायपुर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भू-स्खलन से हुए हादसे में छत्तीसगढ़ के अमोघ बापट और सतीश कटकवार की जान चली गई है। कोरबा निवासी अमोघ हाल ही में भारतीय नौ सेना में अफसर बने थे। इस हादसे में 9 पर्यटकों की जान गई हैं। जिसमें 4 राजस्थान के, दो छत्तीसगढ़ के और एक-एक महाराष्ट्र और पश्चिम दिल्ली के हैं। एक पर्यटक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों और घायलों की पहचान के बाद किन्नौर प्रशासन ने संबंधित राज्य सरकारों को इसकी सूचना दे दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, किन्नौर की सांगला घाटी में पुल टूटने के दुखद हादसे में जिन नौ लोगों की मौत हुई है, उनमें से दो लोग छत्तीसगढ़ के हैं। मृतकों में से एक कोरबा में सीएसईबी के अधिकारी के बेटे अमोघ बापट हैं?। दूसरे सतीश कटकबार हैं। अमोघ बापट नौसेना के नव नियुक्त अधिकारी थे। मुख्यमंत्री ने बताया, उन्होंने मृतकों के छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन की ओर से मदद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए संवेदना प्रकट की है। आज दोपहर करीब 1.30 बजे पर्यटक ट्रैवलर गाड़ी में छितकुल से सांगला की ओर जा रहे थे। तभी बटसेरी के गुंसा के पास पुल पर चट्टानें गिरने से पुल टूट गया और पर्यटकों की गाड़ी बस्पा नदी में जा गिरी। हादसे के बाद चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर बटसेरी गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने ही हादसे की खबर पुलिस और प्रशासन को दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए पीएम केयर फंड से दिए जाने की घोषणा की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...