Ladli Behna Yojana Amount: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को एक जरुरी घोषणा करते हुए कहा कि लाड़ली बहन योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता राशि को बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति माह किया जाएगा. बता दें की इस योजना के तहत वर्तमान में महिलाओं को 1250 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं.
लाड़ली बहन योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर 5,000 रुपये की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब कभी महिलाओं के बैंक खातों में पैसे नहीं डाले गए थे.
मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना
जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने यह दावा किया था कि यह योजना चुनावी प्रचार का हिस्सा है और चुनावों के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे निरंतर जारी रखा है. इसके साथ उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘आप शोर मचाते रहिए, हम बैंक खातों में पैसे जमा करते रहेंगे’. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 1250 रुपये जमा करती रही. सरकार आज 1250 रुपये जमा करेगी. इस मासिक सहायता को 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार किया जाएगा, और यही हमारी सरकार की नीति है.
बुधनी विधानसभा चुनाव से पहले की घोषणा
यह घोषणा बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के ठीक पहले की गई है. 13 नवंबर को इस सीट पर मतदान होने हैं, और CM यादव ने यह बात मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए कही. भाजपा ने इस उपचुनाव में रमाकांत भार्गव को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है.
इस घोषणा के बाद लाड़ली बहन योजना की मदद से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार हमेशा महिलाओं के लिए काम करेगी और उनकी सुरक्षा और समृद्धि के लिए लगातार कोशिश करती रहेगी.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...