Google Analytics Meta Pixel बिहान योजना से बिलासपुर की महिलाओं ने पशु आहार संयंत्र से संवारी अपनी जिंदगी - Ekhabri.com

बिहान योजना से बिलासपुर की महिलाओं ने पशु आहार संयंत्र से संवारी अपनी जिंदगी

रायपुर । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के तहत बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम अकलतरी की जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। महिलाओं ने पारंपरिक आजीविका गतिविधियों से आगे बढ़कर पशु एवं पक्षी आहार निर्माण का व्यवसाय शुरू किया है। इससे उन्हें रोजगार के साथ नियमित आय का अवसर भी मिल रहा है।

गांव में शुरू किया बिलासा पशु आहार संयंत्र

जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने गांव में बिलासा पशु आहार संयंत्र स्थापित कर इसका संचालन अपने हाथों में लिया है। संयंत्र में पशु और पक्षी आहार का गुणवत्तापूर्ण निर्माण किया जा रहा है। समूह की महिलाएं संयंत्र संचालन से लेकर आहार निर्माण, पैकेजिंग और मार्केटिंग तक की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।

आधुनिक मशीनों से हो रहा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन

पशु आहार संयंत्र में उत्पादन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए फीड ग्राइंडर एवं मिक्सर, फीड पैलेट और फीड क्रम्बल जैसी आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों की मदद से पशु एवं पक्षी आहार का व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन किया जा रहा है। संयंत्र के संचालन में मशीनरी ऑपरेशन, पैकेजिंग, लोडिंग-अनलोडिंग और गुणवत्ता जांच जैसे कार्यों में भी रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।

स्थानीय पशुपालकों को भी मिला सीधा लाभ

गांव में ही पशु एवं पक्षी आहार उपलब्ध होने से स्थानीय पशुपालकों और कुक्कुट पालकों को काफी सुविधा मिल रही है। उन्हें आहार के लिए दूर के बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। इससे समय और परिवहन लागत की बचत हो रही है। स्थानीय स्तर पर उत्पादन और बिक्री से गांव की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

Read Also  सावन सोमवार और नागपंचमी पर बगिया में गूंजा हर-हर महादेव

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की बनी मिसाल

बिल्हा विकासखंड के अकलतरी गांव की यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आई है। समूह की महिलाएं व्यवसाय की जिम्मेदारियां खुद संभालकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। पशु आहार संयंत्र ने उन्हें रोजगार का स्थायी माध्यम उपलब्ध कराने के साथ गांव में अन्य लोगों के लिए भी रोजगार की संभावनाएं पैदा की हैं।

बिहान योजना से बढ़ रहा महिलाओं का आत्मविश्वास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। अकलतरी की जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की सफलता इसी प्रयास का उदाहरण है। पशु आहार संयंत्र के माध्यम से महिलाओं ने यह साबित किया है कि अवसर और सामूहिक प्रयास मिलने पर ग्रामीण महिलाएं व्यवसाय के नए क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *