Google Analytics Meta Pixel बिहार सरकार ने निकाली मेडिकल ऑफिसर के 6338 पदों पर भर्तियां - Ekhabri.com

बिहार सरकार ने निकाली मेडिकल ऑफिसर के 6338 पदों पर भर्तियां

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की ओर से जनरल मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 6338 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन रिक्‍त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 मई 2021 से शुरू हो चुके हैं। इन पदों के लिए एमबीबीएस की डिग्री और मेडिकल फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर उम्‍मीदवारों के चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

इतने पदों पर होगी भर्ती
जनरल मेडिकल ऑफिसर के 2632 और स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 3706 पदों पर भर्ती होंगी। स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर में गायनोकोलॉजिस्ट के 641, माइक्रोबायोलॉजी के 18, फिजिशियन के 307, पीडियाट्रिशियन के 635, E.N.T. के 111, ऑप्थल्मोलॉजिस्ट के 75, पैथोलॉजी के 86, रेडियोलॉजिस्ट के 188, साइकाइट्रिक के 16, एनेस्थीसिया के 935, डर्मेटोलॉजिस्ट के 84, जनरल सर्जरी के 568 और ऑर्थोपेडिक के 42 पद शामिल हैं।

भर्ती की महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 4 मई 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 24 मई 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 24 मई 2021

शैक्षणिक योग्यता
जनरल मेडिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री के अलावा संबंधित ट्रेड में पीजी डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल,  ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 200 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है।

Read Also  मौसम ने ली फिर से करवट

ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको बिहार टेक्निकल सर्विस कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट http://pariksha.nic.in पर जाना होगा। यहां आपको आवेदन फॉर्म भरने का लिंक और भर्तियों का नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इसके अलावा आपको वेबसाइट पर संबंधित जानकारी भी मिल जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...