कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में जवान की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भिजवाया गया, वही मामले की जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल के ग्राम गुलबापारा के पास एक बाइक व ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक शंकरलाल नाग पुलिस विभाग में सीएएफ का जवान था। जवान की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर आ पहुंचे।










