Google Analytics Meta Pixel विज्ञापन शुल्क के बकायादारों के विज्ञापन बोर्ड निगम ने किए जब्त - Ekhabri.com

विज्ञापन शुल्क के बकायादारों के विज्ञापन बोर्ड निगम ने किए जब्त


रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की विशेष टीम ने राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में नगर निगम के विज्ञापन शुल्क की बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों के विज्ञापन बोर्डों को काटकर अभियान पूर्वक जब्त करने की कड़ी कार्यवाही की।


नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश विभाग उडनदस्ता द्वारा आज शंकरनगर मुख्य मार्ग में अवंति विहार कॉलोनी में एवं लालपुर में रामकृष्ण केयर अस्पताल परिसर के समीप विभिन्न बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों द्वारा लगाये गये विज्ञापन बोर्डों को काटकर जब्त किया। नगर निगम आयुक्त के आदेशानुसार नगर निवेश उडनदस्ता के माध्यम से विज्ञापन शुल्क के पुराने बकायेदारों पर अभियान पूर्वक कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी। उक्त विभिन्न विज्ञापन एजेंसियां वर्ष 2017 एवं उसके पूर्व से नगर निगम रायपुर को विज्ञापन शुल्क की अदायगी नहीं कर रही है। ऐसी बकायेदार विज्ञापन एजेंसियां को सूचीबद्ध करके नगर के विभिन्न स्थानों में उक्त एजेंसियों द्वारा लगाये गये विज्ञापन बोर्डों को जब्त किया जा रहा है। जब्त किये गये विज्ञापन बोर्डो में लगी लौह सामग्रियों को नियमानुसार सार्वजनिक नीलामी करने की कार्यवाही प्रक्रिया के तहत नगर निगम प्रशासन के आदेशानुसार नगर निवेश विभाग द्वारा शीघ्र ही सक्षम स्वीकृति लेकर की जायेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *