Google Analytics Meta Pixel टक्कर से बाइक में आग, 2 दोस्त जिंदा जले - Ekhabri.com

टक्कर से बाइक में आग, 2 दोस्त जिंदा जले

गरियाबंद में पिकअप से टकराने के बाद हुआ हादसा, युवकों के साथ बैठी युवती गंभीर
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई। बाइक पर इन दोनों युवकों के साथ एक युवती भी थी जो गंभीर रूप से घायल है। तीनों एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रॉन्ग साइड से बाइक मोड़ने के दौरान सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन दोनों की मौत हो गई। हादसा पांडुका थाने के पास ही हुआ है। इसमें पिकअप का ड्राइवर भी घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, पीपरछेड़ी के मदनपुर निवासी करन ध्रुव (22) अपनी दोस्त रामपुर निवासी सोहद्रा ठाकुर (19) के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पांडुका गए थे। दोनों रात को वहीं रुक गए। अगले दिन गुरुवार सुबह उनका तीसरा दोस्त राजिम निवासी देवनारायण यादव (23) दोनों को बाइक से लेकर पीपरछेड़ी छोड़ने के लिए आ रहा था। अभी वे पांडुका मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आई पिकअप से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गई। टक्कर के बाद युवती उछलकर दूर गिरी, जबकि दोनों युवक बाइक पर ही फंस गए। थाने के पास हुए हादसे को देख पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और तीनों बाइक सवारों सहित पिकअप चालक को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने करन ध्रुव और देव नारायण यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोहद्रा ठाकुर की हालत गंभीर बताई गई। डॉक्टर हरीश चौहान ने दोनों युवकों के झुलसने से मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती की हालत भी ठीक नहीं थी। उसे 108 एंबुलेंस से रायपुर रेफर किया गया है। वहीं पिकअप चालक जिला अस्पताल में भर्ती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *