बिलासपुर। राज्य भर में पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है, लोग पैनिक हो कर पेट्रोल और डीजल का स्टोरेज कर रहे हैं, जिसके कारण पेट्रोल की खपत में इजाफा और यही कारण हैं कि पेट्रोल की कमी हो रही है. बिलासपुर जिले में डीजल की असामान्य बिक्री को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के 4 पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. खाद्य विभाग की समीक्षा में खुलासा हुआ कि कुछ पेट्रोल पंपों में डीजल बिक्री में 100% से लेकर 337% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. प्रशासन को आशंका है कि औद्योगिक ग्राहकों को सप्लाई की जा रही है.

इन्हें मिला नोटिस
मां कावेरी फ्यूल्स, छतौना तखतपुर में 138%, मूलचंद एंड सन्स धौराभाठा बिल्हा में 100%, जय मां श्री यंत्र फ्यूल्स गतौरा में 337% और सौरभ सर्विस स्टेशन अमसेना तखतपुर में 246% अधिक डीजल बिक्री दर्ज की गई है. सभी संचालकों को 3 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं. जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर सकता है.










