Google Analytics Meta Pixel कमलनाथ के बिगडे बोल तो भाजपा हुई हमलावर, कहा-बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं - Ekhabri.com

कमलनाथ के बिगडे बोल तो भाजपा हुई हमलावर, कहा-बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ सत्‍ता जाने के बाद बौखला गए हैं। अब तक उन्‍हें सुलझा हुआ नेता माना जाता था,  लेकिन प्रदेश में विधानसभा की कुछ सीटों पर होने वाले उप चुनाव में प्रचार के आवेग में आपत्तिजनक और विवादित बयान दे डाला। इसके बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई। इधर कमलनाथ के बोल बिगडे तो उधर भाजपा कमलनाथ और कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो साफ कह दिया है कि किसी भी कीमत पर महिलाओं,  बेटियों, दलितों और गरीबों का अपमान बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

दरअसल मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता कमलनाथ ने शिवराज कैबिनेट में मंत्री इमरती देवी को ‘आइटम’ कह दिया था। इसके बाद से ही भाजपा कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हो गई हैं। कमलनाथ के बयान के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौन धरने पर बैठ गए हैं। ये धरना करीब दो घंटे तक चलेगा।

मुख्यमंत्री के अलावा इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया धरने पर बैठे हैं। वहीं भाजपा के अन्य नेता अलग-अलग हिस्सों में मौन प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने पर बैठने से पहले शिवराज चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों को बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश में मां, बहन और बेटियों का सम्मान रखा जाएगा, हम महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘यह केवल इमरती देवी का ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की बेटियों और बहनों का भी अपमान है। कमलनाथ एक बेटी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसने इतने लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा की। यह वही देश है जहां द्रौपदी का अनादर करने पर महाभारत हुआ था। लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्हें शर्म आनी चाहिए।’

Read Also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 10 जनवरी तक गुजरात दौरे पर

शिवराज ने कहा, ‘सालों तक जिस बेटी ने कांग्रेस की सेवा की उसके विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या गरीब बेटी का अपमान किया जाएगा। क्या बहन-बेटियों का कोई सम्मान नहीं है। क्या उनके सम्मान को पैरों तले कुचला जाएगा। धिक्कार है कमलनाथ जी पर, जो इतने घटिया स्तर की राजनीति कर रहे हैं।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *