मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में 50% वोट शेयर का लक्ष्य पाने, संगठन को मजबूत करने और आईडियोलॉजी को घर-घर ले जाने की दिशा में काम करने की रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस की बैठक पर भाजपा ने तंज करते हुए कहा कि मंथन के बाद कोई कार्रवाई तो हुई नहीं।
प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली और भोपाल में होगी। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा और भावी रणनीति बनाई जाएगी। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को दिल्ली बुलाया गया। वहां भी लोकसभा चुनाव को लेकर आलाकमान से चर्चा हुई है। पार्टी नेताओं का मानना है कि हार से सबक लेकर कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लोकसभा चुनाव में अपने वोट शेयर को बढ़ाने की कोशिश करेगी।
कांग्रेस की बैठक पर तंज कसते हुए भाजपा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद मंथन में सामने आया था कि कांग्रेस को कांग्रेसियों ने ही हराया है। उनके वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक बयान में कहा कि पार्टी के अंदर आस्तीन के सांपों ने डेरा जमा रखा है। चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ हटा दिए गए। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह आपस में पावर ट्रांसफर करते रहे हैं। कांग्रेस बताए कि क्या उनके यही दोनों नेता आस्तीन का सांप थे या और अभी और भी हैं। कांग्रेस पहले मंथन में निकले जहर को हटाने का प्रयास करे।
मध्य प्रदेश में दोनों प्रमुख भाजपा और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा जहां जीत के उत्साह से लवरेज है, वहीं कांग्रेस हार के सदमे से बाहर निकलकर फिर खड़ी होने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है। उसे राहुल गांधी की न्याय यात्रा से ऊर्जा मिलने की आशा है, क्योंकि यह यात्रा प्रदेश के भिंड, ग्वालियर और मुरैना लोकसभा क्षेत्र से गुजरेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...