Google Analytics Meta Pixel छत्‍तीसगढ में भाजपा- कांग्रेस का अब संगठन पर फोकस - Ekhabri.com

छत्‍तीसगढ में भाजपा- कांग्रेस का अब संगठन पर फोकस

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के संगठन में बड़े फेरबदल किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद ही नगरीय निकाय चुनाव हैं। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि चुनाव के बाद विष्णुदेव साय कैबिनेट में विस्तार के साथ संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर बैठे कई बड़े नेता निगम-मंडल आयोग में नियुक्त किए जाएंगे। बहरहाल, दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता लोकसभा चुनाव में पसीना बहा रहे हैं। प्रदेश के बाद ओडिशा, झारखंड, यूपी, हिमाचल समेत अन्य राज्यों में लगातार प्रचार प्रसार में जुटे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद नगरीय निकाय चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों दल अपने-अपने संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रहें हैं।

 

 

 

भाजपा की सत्ता में वापसी के लिए दिन-रात एक करने वाले संगठन के ऐसे नेताओं के नाम निगम-मंडल आयोग की पहली ही खेप में आने की बात कही जा रही है। चुनाव परिणाम के बाद ऐसे लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा।
गौर हो कि लोकसभा चुनाव से पहले किरण सिंह देव को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। चूंकि, चुनाव की गतिविधियों को संचालित करने के लिए किरण देव ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए कुछ जरूरी नियुक्तियां ही की थीं। इनमें प्रदेश महामंत्री और कार्यसमिति सदस्यों समेत 12 पदाधिकारियों के नाम शामिल थे।

 

 

 

 

पार्टी सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद किरण देव नगरीय निकाय चुनाव के लिए एक मजबूत टीम तैयार करेंगे। वे उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, कार्यालय मंत्री, कार्यालय प्रभारी, सह प्रभारी जैसे पदों पर नए लोगों को मौका दे सकते हैं। इसी तरह विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में प्रवक्ता भी बनाए गए थे। प्रवक्ताओं की सूची में भी फेरबदल किया जाएगा।

Read Also  अमेरिका पुलिस ने किया गोल्डी बराड़ की मौत से इनकार, कहा- मीडिया में चल रही खबरें गलत

 

 

 

 

दूसरी ओर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस काफी बिखरी नजर आई। संगठन के कई नेताओं के साथ पूर्व विधायक और महिला नेत्रियां कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं थी। पीसीसी चीफ दीपक बैज के सामने इसी बिखराव को समेटकर कांग्रेस को फिर से मजबूत करना बड़ी चुनौती है, इसलिए कांग्रेस संगठन में फेरबदल और नई नियुक्तियों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कांग्रेस संगठन के किसान कांग्रेस, असंगठित कामगार के प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग, प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष, संयुक्त महासचिव समेत कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसी तरह चुनाव के दौरान मिली शिकायतों को देखते हुए ऐसे लोगों को भी संगठन के पद से हटाया जा सकता है। कांग्रेस अपनी नई नियुक्तियों में युवाओं तथा चुनाव में बेहतर काम करने वालों को ज्यादा महत्व देगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *