Google Analytics Meta Pixel भाजपा ने वैट घटाने चक्काजाम किया कांग्रेस ने हवन कर उनके लिए सदबुद्धि मांगी - Ekhabri.com

भाजपा ने वैट घटाने चक्काजाम किया कांग्रेस ने हवन कर उनके लिए सदबुद्धि मांगी

रायपुर। रायपुर में भाजपा ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर घड़ी चौक पर चक्काजाम किया। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने हनुमान मंदिर में हवन कर भाजपा की सद्बुद्धि की प्रार्थना की। कांग्रेस नेताओं का कहना था, किसानों को थोपे गये बेहुदे कृषि कानूनों को वापस लेने की नौबत आ जाने के बाद भी भाजपा के लोगों को सद्बुद्धि नहीं आई। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर में एनआईटी के पास स्थित हनुमान मंदिर में इकट्ठा हुए। वहां बकायदा 21 पंडितों को बुलाकर हवन कराया गया। विकास उपाध्याय ने कहा, केन्द्र में जबसे भाजपा की सरकार काबिज हुई है, वह कीमतों पर नियंत्रण से खो चुकी है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार के पूरे कार्यकाल का यदि अध्ययन किया जाये तो नोट बंदी से लेकर जीएसटी और कृषि कानून से लेकर तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के साथ-साथ कोरोना काल में असफल कार्य योजना ने देश में महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है। विकास ने कहा, मोदी सरकार की वजह से महंगाई का रिकॉर्ड टूट रहा है। भाजपा का चक्काजाम दरअसल मोदी के खिलाफ प्रदर्शन है।
नये-नये प्रयोग करने पर तुली है भाजपा सरकार
विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया, मोदी सरकार देश की जनता पर लगातार नये-नये प्रयोग करने पर तुली है। इससे पहले कृषि से जुड़े भूमि अधीग्रहण कानून पर भी केन्द्र सरकार को पीछे हटना पड़ा था। पिछले दिनों उप चुनावों में कई सीटों पर भाजपा के हार के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मोदी सरकार को राहत देना पड़ा।
चुनावी हार ही भाजपा की दुखती रग है: विकास
विकास उपाध्याय ने कहा चुनाव में हार ही भाजपा की दुखती रग है। भाजपा को जहां कहीं अपने फैसले चुनाव में हार की वजह बनते दिखती है वो उस पर दुबारा विचार या समझौता जरूर करती है। विकास उपाध्याय ने कहा, समय के साथ मोदी सरकार अब जनता के लिये बोझ बनते जा रही है। अपनी नाकामियों को छिपाने ऐसे हथकंडे अपना रही है, जिससे वह जनता के समक्ष बेनकाब होते दिख रही है।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...