मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत पाकर 163 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली। छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटें जीतकर सत्ता कब्जाने में सफल रही है। मिजोरम में मतगणना जारी है। तेलंगाना में भाजपा भले ही 8 सीटों पर जीतने में सफल हुई है लेकिन पार्टी के लिए अच्छी बात ये है कि पार्टी का राज्य में वोट प्रतिशत बढ़कर दोगुना हो गया है। दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को तेलंगाना में 6.98 प्रतिशत वोट मिले थे और इस बार भाजपा का वोट शेयर बढ़कर 13.9 फीसदी हो गया है।
हनुमान मंदिर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की।
हार के बाद कांग्रेस में मंथन शुरू
हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस में मंथन का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आज पार्लियामेंट्री स्ट्रैटेजी ग्रुप की बैठक बुलाई है। यह बैठक सोमवार शाम पांच बजे सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास पर होगी। इस बैठक में शीतकालीन सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कर्जमाफी और मुफ्त शिक्षा जैसे दांव खेलकर भी पस्त हो गई। माना जा रहा है कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में भीतरघात और गुटबाजी ले डूबी। साथ ही बघेल सरकार पर घोटालों के भी आरोप लगे। खासकर महादेव एप को लेकर जो विवाद हुआ, उससे भी सरकार की छवि पर असर पड़ा।
मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत में शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना की खूब चर्चा हो रही है। कई नेताओं का कहना है कि यह योजना भाजपा सरकार के लिए गेमचेंजर साबित हुई। इनके अलावा पीएम मोदी के चेहरे, संगठन की शक्ति के दम पर भाजपा ने लगातार पांचवी बार कांग्रेस को पटखनी दी।
चुनाव नतीजों के बाद सीएम पद के दावेदारों पर फोकस
चुनाव नतीजों के बाद अब सभी की निगाहें सीएम पद के संभावित दावेदारों पर टिक गई हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां कई नामों की चर्चा है। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महंत बालक नाथ के नामों की चर्चा है। इनके अलावा राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी भी इस दौड़ में शामिल हैं।
राजस्थान में सीएम पद के लिए मंथन शुरू
राजस्थान में भाजपा की बंपर जीत के बाद सीएम पद के लिए मंथन शुरू हो गया है। राजस्थान के कई नेता पद की दावेदारी की दौड़ में आगे हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजस्थान बीजेपी प्रमुख सीपी जोशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं। इन कद्दावर नेताओं के अलावा, सीएम पद के लिए एक और नाम की चर्चा जोरों पर है और वह है तिजारा के भाजपा उम्मीदवार महंत बालकनाथ, जिन्होंने कांटे की टक्कर के बावजूद जीत दर्ज की।
कांग्रेस उम्मीदवार ने की रेवंत रेड्डी के सीएम बनने की अध्यक्षता
तेलंगाना में भारी जीत के बाद वारंगल पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कोंडा सुरेखा ने रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है। टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी आलाकमान के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे हैं। तेलंगाना अब “जनता के शासन” का गवाह बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...