छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम् कांड की 11वीं बरसी पर प्रदेश की विष्णुदेव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हत्याकांड का रिपोर्ट सार्वजानिक करने की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार झीरम की रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी। वही, कांग्रेस का कहना है कि झीरम की घटना एक षड्यंत्र था। इस षड्यंत्र की जाँच नहीं हुई, इसकी भी जाँच होनी चाहिए। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने SIT गठित की थी, उनकी जाँच सरकार को आगे बढ़ाना चाहिए।
झीरम काण्ड की जांच प्रदेश सरकार ने जस्टिस प्रशांत मिश्रा की अध्यक्षता में गठित विशेष न्यायिक जांच आयोग से कराई थी। इसकी रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं की गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआइए ने भी घटना की जांच की है। इसके बाद पूर्ववर्ती भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने इस मामले की नए सिरे से जांच के लिए एसआईटी भी गठित की थी, लेकिन उसकी जांच अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।
झीरम नरसंहार को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार झीरम कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी।साथ ही कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी इस मामले को लेकर तंज कसते हुए कहा कि सबूत उनकी जेब में हैं, वे निकाल नहीं रहे हैं। उसे भी निकलवाना पड़ेगा।
पीसीसीचीफ दीपक बैज का कहना है कि न्यायिक आयोग की रिपोर्ट कहां जमा हुई है और न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में षड्यंत्र की जांच नहीं हुई। पीड़ित परिवार जानना चाहता है की न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में षडयंत्रों की कोई हिस्सा नहीं है। षडयंत्रों की जांच होनी चाहिए, इसलिए कांग्रेस की सरकार न्यायिक आयोग की जांच की अवधि बढ़ा दी है और कुछ बिंदु शामिल की गई है। क्या षडयंत्रों की जांच हुई थी? कांग्रेस ने एसआईटी गठित किया। हम मांग करते हैं कि इस जांच को राज्य सरकार आगे बढ़ाएं।
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गृहमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि इसलिए न्याय नहीं मिल पाया है, क्योंकि एनआईए से हमने बार-बार कहा आप जांच नहीं कर पा रहे हैं। राज्य सरकार को जांच सौंप दे, मगर, उन्होंने नहीं सौंपा। केंद्रीय गृहमंत्री जब आए थे बैठक हुई थी तो भी मांग उठाई थी अनेक पत्राचार राज्य सरकार ने किया, एनआईए होम मिनिस्ट्री को पत्र लिखा था। इसका मतलब षड्यंत्र हुआ था। उसको छुपाने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब है कि झीरम कांड देश की सबसे बड़ी खूनी वारदातों में से एक है। यह घटना 25 मई 2013 को घटी थी। उस वक्त कांग्रेस के कई दिग्गज कांग्रेसी नेता परिवर्तन यात्रा कर रहे थे। इस यात्रा के दौरान उनका काफिला सुकमा से लौट रहा था, जैसे ही उनका काफिला दरभा के झीरम घाटी पहुंचा, घात लगाए नक्सलियों ने काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। इस घटना में नेताओं, सुरक्षाबलों को मिलाकर 33 लोगों की मौत हो गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...