Google Analytics Meta Pixel भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक कवर्धा के माहौल को खराब किया : मोहन मरकाम  - Ekhabri.com

भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक कवर्धा के माहौल को खराब किया : मोहन मरकाम 

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कवर्धा की दुर्भाग्यजनक घटना के लिये भारतीय जनता पार्टी को दोषी बताते हुये कहा कि कवर्धा सामाजिक समरसता का अभेदगढ़ रहा है । कांग्रेस विधायक मो. अकबर कवर्धा की शांति प्रिय जनता ने प्रदेश में सर्वाधिक मतों से विधानसभा में जिता कर यह बता दिया है कि कवर्धा गंगा जमुनी तहजीब का शहर है यहां पर सांप्रदायिक तत्वों के लिये कोई स्थान नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के युवकों ने दो छोटे गुटों की आपसी लड़ाई को सांप्रदायिक तनाव में तब्दील करने का कुचक्र रचा। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि आरएसएस, भाजपा, विहिप और उसके अनुशांगिक संगठनों के लोग दुर्ग, भिलाई, रायपुर, कुरूद, राजनांदगांव से जाकर वहां माहौल को खराब करने का काम किया है। आईजी के बयान के बाद भाजपा नेताओं की तिलमिला हट बता रही है दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी की पूरी दाल काली है। भाजपा के नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रेसवार्ता कर कवर्धा की तरह ही रायपुर में भी घटना होने की तथा कथित आशंका से स्पष्ट हो जाता है कवर्धा के घटना के पीछे भाजपा से जुड़े लोगों का हाथ है वह घटना का प्रदेश भर में फैलाव करने का षड्यंत्र कर रही।
कवर्धा के बुद्धिजीवी शांति की अपील कर रहे वहीं भाजपा अशांति फैला रही
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कवर्धा में अशांति फैलाने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि कवर्धा के बुद्धिजीवी वर्ग चेंबर आॅफ कॉमर्स कई समाज के प्रमुख शांति मार्च निकालकर शांति की अपील कर रहे हैं ।वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता कवर्धा में शांति बहाली के अपील के बजाये अशांति फैलाने के लिए उन्मादी और भड़काऊ बयानबाजी करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के किसान हितेषी युवा हितेषी मजदूरी हितेषी गोवंश की हितेषी एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार को संरक्षित करने की नीति के आगे भाजपा छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन हो चुकी है अब भाजपा अपने आदत और शिक्षा के अनुसार धर्म से धर्म को लड़ा कर छत्तीसगढ़ की शांत धरा  को अशांत करने का षड्यंत्र कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...