पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अनुचित टिप्पणी करने वाले तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भाजपा ने भी उनको निलंबित करते हुए 10 दिन के भीतर जवाब मांगा है। नुपुर शर्मा के बाद राजा सिंह भाजपा के दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद पार्टी से निलंबित किया गया है।
कट्टर हिंदू छवि वाले राजा सिंह ने हैदराबाद में कामेडियन मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम का विरोध करते हुए पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी की थी। फारूकी पर भगवान राम और सीता के बारे में अनुचित टिप्पणी वाले जोक्स सुनाने का आरोप लगता रहा है। पैगंबर के खिलाफ राजा सिंह की टिप्पणी वाले वीडियो को यूट्यूब ने हटा दिया है। इसको लेकर तेलंगाना में व्यापक विरोध और कई थानों में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।
भाजपा ने भी तत्काल कार्रवाई कर संदेश दिया कि धार्मिक कट्टरता और उन्माद फैलाने वाले नेताओं के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। तेलंगाना में अगले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाला है और भाजपा ने मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पिछले महीने हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर भाजपा ने तेलंगाना की राजनीति में मजबूत दावेदारी पेश कर दी थी। दो दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद के दौरे पर थे।
गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद ही हैदराबाद की एक अदालत ने राजा सिंह को जमानत दे दी। जज ने उनके वकील की यह दलील स्वीकार कर ली कि पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले उनको सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी नहीं किया था। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि जिन मामलों में सात साल से कम सजा का प्रावधान है, उनमें गिरफ्तारी से पहले नोटिस दिया जाना चाहिए।
इससे पहले मई में जयपुर में हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताओं को संभल कर बोलने की सलाह दी थी। उनका कहना था कि विपक्षी दल बेवजह के विवादों में फंसाने के लिए उकसा सकते हैं। भाजपा नेताओं को संयम रखते हुए सिर्फ विकास और सरकार की उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित रखना होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...