Google Analytics Meta Pixel भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर पहुंचे, कार्यकर्ता सम्‍मेलन को करेंगे संबोधित - Ekhabri.com

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर पहुंचे, कार्यकर्ता सम्‍मेलन को करेंगे संबोधित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर पहुंच चुके हैं। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा नेताओं ने नड्डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ नड्डा का स्वागत किया। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली से अगवानी करते हुए एयरपोर्ट से निकले। भाजपा अध्‍यक्ष पहले प्रदेश कार्यालय जाएंगे  और वहां सेे  साइंस कालेज मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्‍मेलन में भाग लेने जाएंगे। नड्डा पार्टी की राज्य इकाई और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

 

गौर हो कि भाजपा का कार्यकर्ता सम्‍मेलन रायपुर के साइंंस कालेज मैदान में आयोजित किया गया है। इसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। यहां कल रात से ही कार्यकर्ताओं को पहुंचना शुरू हो गया था। भाजपा इसके लिए करीब एक सप्‍ताह से तैयारी कर रही थी। यहां काफी बडा पंडाल बनाया गया है। प्रदेश भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके मददेनजर कार्यकर्ता सम्‍मेलन का आयोजन किया गया है।

 

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद नड्डा युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ 11 बजे तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचे और माल्यार्पण किया। इसके बाद आरएसएस की तीन दिवसीय राष्ट्रीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे। नड्डा रोड शो करते हुए दोपहर 12:45 बजे बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे। इस रास्ते में भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक सहित विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्य, आम नागरिक और सामाजिक संगठनों द्वारा नड्डा का अभिनंदन किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...