बेंगलुरु-BJP ने मंगलवार रात कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 189 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी। इसमें सिर्फ 8 महिलाएं हैं। CM बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र अपने पिता के शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। अब सिर्फ 34 नामों का ऐलान होना बाकी है। सीएम बोम्मई ने कहा- दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी की जाएगी।BJP के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि अपनी परंपरागत चिकमंगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। मंत्री आर अशोक को दो सीटों से मैदान में उतारा जा रहा है। वे राज्य के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के खिलाफ कनकपुरा से और इसके अलावा पद्मनाभनगर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।मंत्री वी सोमन्ना भी दो सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएंगे। वरुणा सीट से उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से होगा। पार्टी ने उन्हें चामराजनगर से भी टिकट दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के. चिक्कबल्लापुर सीट तो मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।BJP ने OBC से 32, SC से 30, ST से 16 और 5 वकीलों को टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर पर ये लिस्ट जारी की। कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार के तेवर बगावती नजर आ रहे हैं। पार्टी ने उन्हें खुद चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। वे चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। इस पर मीडिया ने सवाल किया तो प्रधान ने कहा- पार्टी उन्हें मना लेगी।
सीनियर लीडर के एस ईश्वरप्पा ने चुनाव लड़ने से इनकार किया
कर्नाटक भाजपा के सीनियर नेता केएस ईश्वरप्पा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। उन्होंने कहा- मैंने बेंगलुरु में हुई कर्नाटक भाजपा चुनाव समिति की बैठक में अपने डिसीजन के बारे में बताया था, लेकिन पार्टी के नेताओं प्रह्लाद जोशी, नलिन कुमार कतील समेत अन्य नेताओं ने मेरे फैसले को इनकार कर दिया था।
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...