Google Analytics Meta Pixel बंगाल में BJP-TMC कार्यकर्ता आमने-सामने, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा नेता दिलीप घोष पर हमला - Ekhabri.com

बंगाल में BJP-TMC कार्यकर्ता आमने-सामने, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा नेता दिलीप घोष पर हमला

बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच हिंसक झड़प हुई। हिंसक झड़प में भाजपा के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर है। टीएमसी कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण भाजपा को सभा तक रद्द करनी पड़ी।

भाजपा के मुताबिक,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष को भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने निशाना बनाया और उनके साथ धक्का-मुक्की हुई। उनके साथ सांसद अर्जुन सिंह भी थे। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पीछा किया। इस दौरान तनाव बढ़ गया। भाजपा नेताओं की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों नेताओं को वहां से सुरक्षित निकाला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को हथियार निकालने पड़े।

गौर हो कि भवानीपुर सीट पर उप चुनाव हो रहा है और इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। इस सीट पर 206,389 मतदाता हैं। इनमें एक बड़ी संख्या गैर-बंगाली मतदाताओं की है। इस सीट पर मुस्लिम एवं सिख मतदाता भी बड़ी संख्या में हैं।  ममता का मुकाबला भाजपा प्रत्यासी प्रियंका टिबरेवाल से है। इस सीट पर 30 सितंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने अपने प्रचारकों की पूरी ताकत झोंक दी है। ममता अपना पिछला चुनाव नंदीग्राम सीट हार गईं। उन्हें सुवेंदु अधिकारी ने हराया। भवानीपुर सीट से ममता पहले भी विधायक रह चुकी हैं।

सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि टीएमसी के लोग झूठ बोल रहे हैं। ममता बनर्जी चाहती हैं कि लोग वोट देने के लिए अपने घरों से न निकलें। वह जानती हैं कि उनके पैरो तले जमीन खिसक गई है। टीएमसी भय का माहौल बनाकर लोगों को डराना चाहती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...