रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी.सिंह ने बयान जारी करते हुये भारतीय जनता पार्टी पर यह आरोप लगाया है कि भाजपा आंतकवादियों को संरक्षण देने के साथ-साथ अब समाज में नफरत फैलाने वाले आरोपियों के भी संरक्षण दे रही है। एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के पत्रकार द्वारा जानबूझकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भ्रामक, असत्य और सर्वथा झूठा समाचार प्रसारित किया गया। जिससे राहुल गांधी जी की छवि देश में खराब की जा सके।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आर.पी सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बताये जी न्यूज खुद अपने तीन कर्मचारियों के खिलाफ गलत एवं भ्रामक खबर चलाने एवं छवि धूमिल करने के षडयंत्र में नोएडा में एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्यवाही की है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में दर्ज एफआईआर पर कार्यवाही करने पुलिस जाती है तो पत्रकारिता पर हमला कैसे? भाजपा का चरित्र अपराधियों को संरक्षण देना है। क्या रमन सिंह अपने उसी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है।
गुण्डों, मवालियों पर कार्यवाही करने में तत्परता दिखाए यूपी पुलिस
आर.पी सिंह ने तंज कसते हुये कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं यूपी के डीजीपी इतने जागरूक हंै। आरोपी ने ट्वीट किया और पुलिस महकमा एक्टिव हो गया। आरोपी को छुड़ाकर ले गये। काश इतनी सक्रियता यूपी पुलिस यूपी की जनता को सुरक्षा देने में दिखाती? गुण्डों, मवालियों पर कार्यवाही करने में दिखती तो यूपी में गुण्डा राज कब का खत्म हो जाता। उन्नाव की बेटी को न्याय मिल जाता। लखीमपुरीखीरी में किसानों के ऊपर भाजपा नेता की गाड़ी नहीं चढ़ती।
जी न्यूज के दो व्यक्ति नरेंद्र सिंह एवं विकास झा आरोपी बनाए जाते हंै। लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस को आरोपी रोहित रंजन के विषय में कोई जानकारी बार-बार मांगने से भी नहीं दी जाती। छत्तीसगढ़ पुलिस जब सुबह 6 बजे आरोपी के घर पहुंच चुकी थी तब यूपी पुलिस का अनाधिकृत हस्तक्षेप यह साबित करता है कि भाजपा उच्च नेतृत्व के इशारे पर आरोपी को बचाने के लिये यूपी पुलिस द्वारा गैर कानूनी कृत्य किया गया है।
दिन भर आरोपी की लोकेशन/ स्थिति के बारे मे यूपी पुलिस मौन रहती है। छ ग पुलिस का शिकायत आवेदन भी नहीं लेती है और देर शाम एक प्रेस रिलीज जारी करती है कि सेक्टर 20 थाना में दर्ज जमानती अपराध में उसे गिरफ्तार किया गया है, जबकि दिन में छ ग पुलिस की टीम सेक्टर-20 थाना भी जाकर आरोपी के बारे में पूछती है। यह सुनिश्चित कर कि आरोपी फरार हो जाए, नोएडा पुलिस देर शाम यह जानकारी मीडिया में देती है कि आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By Reporter 1 /
February 22, 2026 /
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...