Google Analytics Meta Pixel भाजपा की परिवर्तन यात्रा : 80 स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत, बुलडोजर से बरसाए फूल - Ekhabri.com

भाजपा की परिवर्तन यात्रा : 80 स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत, बुलडोजर से बरसाए फूल

रायपुर. भाजपा की परिवर्तन यात्रा 50 विधानसभाओं का दौरा करके आज रायपुर पहुंची, जहां भव्य स्वागत किया गया. परिवर्तन रथ में सवार होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत सहित वरिष्ठ नेताओं ने रायपुर की चारों विधानसभाओं में भ्रमण किया. 80 से ज्यादा स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ परिवर्तन रथ का स्वागत किया.कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में हो रहे अपराधों का विरोध करते हुए भाजपा की परिवर्तन यात्रा का स्वागत बुलडोजर से फूल बरसाकर लगभग 2 दर्जन स्थानों पर किया गया. कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और कहा कि छत्तीसगढ़ में पुनः कानून का राज लाने भाजपा की सरकार जरूरी है. वहीं आम जनता ने हाथ हिलाकर और विक्ट्री का साइन दिखाकर परिवर्तन सुनिश्चित किया. यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जब जनता का अभिवादन कर रहे थे तब लोग विक्टरी के साइन से उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे थे.मंगलवार राजधानी रायपुर पहुंची परिवर्तन यात्रा का रायपुर शहर के अलग-अलग 80 स्थानों पर स्वागत किया गया. 80 से अधिक स्थानों पर मंच बनाकर भाजपा और उसके सभी मोर्चा प्रकोष्ठों सहित सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संघों, युवा मंचों और गणपति के पंडाल के सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया. हर मंच से यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई. आतिशबाजी की गई. भनपुरी, आमापारा, आश्रम, लाखेनगर, नेताजी चौक सहित कई जगह कहीं पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को फल और फूलों से तौला गया तो कहीं पर आरती उतारकर महिलाओं ने उसका स्वागत किया. जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े कट आउट लेकर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *