लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने लिए 370 प्लस और एनडीए के लिए 400 प्लस का टारगेट रखा है, उसके लिए दक्षिण भारत का किला भेदना बेहद जरूरी है। बीजेपी ने साउथ का समीकरण साधने के लिए तमिलनाडु और कर्नाटक में गठबंधन फाइनल कर दिया है और आंध्र प्रदेश में भी इसका ऐलान हो चुका है।
तमिलनाडु में बीजेपी 6 क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, जबकि कर्नाटक में जेडीएस के साथ समझौता हो गया है। कर्नाटक में बीजेपी 26 और जेडीएस तीन सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। जेडीएस के खाते में कर्नाटक की कोलार, हासन और मांड्या लोकसभा सीट दी गईं हैं। बाकी सभी सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी।
तमिलनाडु में एआईडीएमके से गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी ने 6 क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर लिया। बीजेपी ने अंबुमणि रामदास की पार्टी पीएमके, टीटीवी दिनाकरन की एएमएमके, टीआर पारीवेंधर की आईजेके, जॉन पांडियन की तमिझगा मक्कल मुन्नैत्र कड़गम (टीएमएमके), एसी षणमुगम की पुथिया नीति काची (पीएनके) और इंडिया मक्कल कालवी मुन्नैत्र कड़गम (आईएमकेएमके) के साथ गठबंधन किया है। गठबंधन के तहत पीएमके 10, एएमएमके 2 बाकी अन्य चारों पार्टियों को एक-एक सीट दी गई है, जबकि बीजेपी तमिलनाडु में करीब 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
आंध्र प्रदेश में पहले ही टीडीपी और जनसेना के साथ बीजेपी का गठबंधन फाइनल हो चुका है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 बीजेपी, तेलुगु देशम पार्टी और जनसेना पार्टी मिलकर लड़ेंगी। राज्य में बीजेपी 10 विधानसभा और 6 लोकसभा सीटों पर, टीडीपी 144 विधानसभा औऱ 17 लोकसभा और जनसेना पार्टी 21 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...